Devghar Se Sadiya Lele Aeha Song: पत्नी को अकेला छोड़ कांवड़ ले कर देवघर चले प्रेम चंचल, देखिए ये बोल बम सॉन्ग

भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर प्रेम चंचल का नया बोल बोम सॉन्ग आया है। इस सॉन्ग का नाम देवघर से सड़िया लेले अइहा (Devghar Se Sadiya Lele Aeha) है। इस सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त है। ये सॉन्ग बोल बम एल्बम भांग के पिसाई में कलाई के दवाई चलाता का है।

प्रेम चंचल के बोल बम सॉन्ग का एक सीन। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

सावन (Sawan) का महीना शुरू हो चुका है। सावन में बोल बम सॉन्ग की धूम मची हुई है। शिव की भक्ति में झूमने वालों के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर बोल बम सॉन्ग (Bol Bam Song) गाते हैं। इन सॉन्ग को हर कोई सुनते हैं और इसे अपनी शिवभक्ति दिखाने का तरीका मानते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर हर साल भगवान शिव की आराधना और भक्ति में नए गाने लेकर आते हैं और भोजपुरिया जवार उन गानों पर शिवभक्ति में रम जाता है।

ऐसे ही भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर प्रेम चंचल का नया बोल बम सॉन्ग आया है। इस सॉन्ग का नाम देवघर से सड़िया लेले अइहा (Devghar Se Sadiya Lele Aeha) है। इस सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त है। ये सॉन्ग बोल बम एल्बम भांग के पिसाई में कलाई के दवाई चलाता का है। ये इस बोल बम सॉन्ग में एक महिला का पति भोले बाबा की नगरी देवघर कांवड़ लेकर अकेला जा रहा है। इस पर उसकी महिला अपने पति से देवघर से कुछ समान मंगा रही है।

देवघर से मंगा रही ये समान

देवघर से सड़िया लेले अइहा बोल बम (Bol Bam Song) गीत में महिला अपने पति से देवघर की साड़ी, होंठलाली (लिपस्टिक) और टिकुली लाने के लिए कह रही है। महिला अपने पति से कहती है कि गांजा पीकर भूल साड़ी ले जाना मत भूल जाना है। महिला अपने पति से कहती है कि वह पहली बार देवघर जा रहे हैं, तो संभल के जाए और बाबा पर जल जितना जल्दी चढ़ा सकते हैं, चढ़ा देना और रास्ते में भोले बाबा सहारा बनेंगे और रास्ते में हरदम बोल बम का नारा बोलते रहना।

खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचाया धमाल, देखिए बोल बम का वायरल वीडियो

यहां देखिए प्रेम चंचल का बोल बम सॉन्ग देवघर से सड़िया लेले अइहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।