Dhoom Machal Pandal Me Song: खेसारी लाल यादव का धूम मचाने वाला देवी गीत लॉन्च, देखिए भक्ति से भरा ये नया गाना

खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत लॉन्च हुआ है। इस देवी गीत का नाम धूम मचल पंडाल में (Dhoom Machal Pandal Me) है। खेसारी लाल यादवका ये देवी गीत दो घंटे पहले ही लोटस म्यूजिक भोजपुरी पर लॉन्च हुआ है, जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं।

खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

आज नवरात्रों का आज आठवां दिन यानी अष्टमी है। नवरात्रि के पहले से भोजपुरी सिंगर्स ने दुर्गा मां की भक्ति में डूब कर देवी गीत लेकर आ रहे हैं और भोजपुरिया जवार को मां की भक्ति में डूबा रहे हैं। पूरे नवरात्रों में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के देवी गीतों का खुमार भोजपुरिया जवार पर चढ़ा रहा है। उन्होंने अपने देवी के गीत के जरिए सबको मां की भक्ति में डूबा रखा है। उनके कई देवी गीत यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में शामिल हो रहे हैं और सबसे ज्यादा देखे और सुने जा रहे हैं। आज उनका नया देवी गीत लॉन्च हुआ है। इस देवी गीत का नाम धूम मचल पंडाल में (Dhoom Machal Pandal Me) है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Devi Geet) का ये देवी गीत दो घंटे पहले ही लोटस म्यूजिक भोजपुरी पर लॉन्च हुआ है, जिसे अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। उनका ये देवी गीत लोगों की जुबां पर चढ़ने भी लगा है। इस देवी गीत के लॉन्च होते ही भोजपुरिया जवार देवी मां पंडालों में बजाना शुरू कर चुके हैं। धूम मचल पंडाल में देवी गीत के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने कंपोज किया है। इसका डायरेक्शन प्रमोद ने किया है। गाने में खेसारी लाल यादव मां की भक्ति में झूमते-नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत-

हर बड़े त्योहार पर गाने बनाते हैं खेसारी लाल यादव

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव सहित सभी भोजपुरी सिंगर्स की एक खासियत है कि वह हर बड़े त्योहार, इवेंट और घटना पर गाने बनाते हैं। ऐसा किसी और इंडस्ट्री में देखने को नहीं मिलता है। खेसारी लाल यादव ने इससे पहले सावन में भगवान शिव (Bhojpuri Shiv Song) की भक्ति और देशभक्ति से भरे गानों को गाया।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को हुई ये गंभीर बीमारी, इंस्टाग्राम पर बयां किया अपना हाल ए तबियत

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म बागी का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (1)