Dil Ke Mamla Ba Song: पाखी हेगड़े और निरहुआ का ये लुंगी डांस की मची धूम, देखिए ये धांसू गाना

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और पाखी हेगड़े का एक सॉन्ग काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग में निरहुआ और पाखी हेगड़े लुंगी में डांस कर रहे हैं। इस सॉन्ग का नाम दिल के मामला बा( Dil Ke Mamla Ba) है। ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म मैंने दिल तुझको दिया (Maine Dil Tujhko Diya)का है।

दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े डांस करते हुए। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Relationship) की जोड़ी इन दिनों आम्रपाली दुबे के साथ बनी हुई है। दोनों को भोजपुरिया जवार काफी पसंद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आम्रपाली दुबे से पहले दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के साथ थी, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। इन दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद की गई। इतना ही इन दोनों को लोग रियल लाइफ में पति-पत्नी में भी समझने लगे। इंटरनेट पर आज निरहुआ की पत्नी के नाम पर पाखी हेगड़े का नाम दिखाया जाता है।

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और दिनेश लाल यादव ने कई सुपरहिट फिल्में दी। इन दिनों इन दोनो भोजपुरी सितारों का सॉन्ग काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग में निरहुआ और पाखी हेगड़े लुंगी में डांस कर रहे हैं। इस सॉन्ग का नाम दिल के मामला बा( Dil Ke Mamla Ba) है। ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म मैंने दिल तुझको दिया (Maine Dil Tujhko Diya)का है। इसे वेव म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर अगस्त 2016 में लॉन्च किया, जिसे अब तक 19 लाख से ज्यादा यानी 1,978,453 व्यूज मिल चुके हैं।

पाखी हेगड़े का लुंगी डांस

दिल के मामला बा सॉन्ग का म्यूजिक बेहद ही शानदार है। इसे भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशबू जैन ने गाया है। इस सॉन्ग के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक राजेश-रजनीश ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग में पाखी हेगड़े काफी हॉट नजर आ रही हैं। इसमें वह रुठे हुए दिनेश लाल यादव को मना रही हैं। सॉन्ग में खास बात यह है कि दोनों ने लुंगी पहन रखी है।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव की 18 साल पहले ही हो चुकी है शादी

यहां देखिए दिनेश लाल यादव और पाखी हेगड़े का लुंगी डांस…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।