निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने कपिल शर्मा शो में मचाया धमाल, दोनों ने की जमकर मस्ती

भोजुपरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में लाखों चाहने वाले हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी अंदाज से दर्शकों के बीच एक ख़ास पहचान बनाई है। वहीं अगर बात आम्रपाली दुबे की करें तो उनके भी चाहने वाली की लिस्ट लंबी है। इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में बहुत पसंद किया जाता है। वहीं अब इन दोनों स्टार्स ने कपिल शर्मा शो में धमाल मचाया है।

निरहुआ-आम्रपाली की तस्वीर (फोटोःइंस्टाग्राम)

भोजुपरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ़ निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में लाखों चाहने वाले हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी अंदाज से दर्शकों के बीच एक ख़ास पहचान बनाई है। वहीं अगर बात आम्रपाली दुबे (Amrpali dubey) की करें तो उनके भी चाहने वाली की लिस्ट लंबी है। इन दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में बहुत पसंद किया जाता है। वहीं अब इन दोनों स्टार्स ने कपिल शर्मा शो में धमाल मचाया है।

निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ कपिल शर्मा शो में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कपिल शर्मा भी दोनों स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं। निरहुआ की इस तस्वीर में आम्रपाली हमेशा ककी तरह काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने लाइट पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीर पर उनके फैंस के काफी अच्छे रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

इन दोनों स्टार्स की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। इससे पहले भोजपुरी अवार्ड में भी इन निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने धमाल मचाया। जब निरहुआ से आम्रपाली दुबे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि आम्रपाली दुबे में सबसे अच्छी बात ये है कि वो किसी भी फिल्म को सबसे पहले ऑडियंस के लिए चुनती हैं। वो फिल्म को किसी निर्देशक, एक्टर, प्रोड्यूसर या अन्य के लिए नहीं बनता हैं। उनकी पहली प्राथमिकता फिल्म की ऑडियंस ही होती है ।

वहीं जब आम्रपाली दुबे से निरहुआ के बारे में। सबसे अच्छी बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि दिनेश जी की सबसे अच्छी बात यही है कि वह एक खुली किताब हैं। उनके बारे में उनके फैंस सभी बातें जानते हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.