निरहुआ संग लंदन में रोमांस करते दिखीं यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस मधु शर्मा

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव इन दिनों लंदन में अपनी नई फिल्म दुल्हा हिंदुस्तानी (Dulha Hindustani Bhojpuri Film) की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर मधु शर्मा दिखाई दी।

लंदन में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी रूटीन लाइफ की जानकारी देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं और ये तस्वीरें अलग-अलग पोज में है। इतना ही नहीं, इनमें से कुछ तस्वीरों में उनके साथ भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और एक्ट्रेस मधु शर्मा भी दिखाई दे रही हैं। ये सभी तस्वीरें लंदन की है।

दरअसल, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव इन दिनों लंदन में अपनी नई फिल्म दुल्हा हिंदुस्तानी की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर मधु शर्मा दिखाई दी। आम्रपाली दुबे ने लंदन की थेम्स नदी के किनारे बने बड़े झूले के पास निरहुआ के साथ रोमांस करने वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दुल्हा हिंदुस्तानी दुल्हन इंग्लिशतानी।’इस फिल्म की शूटिंग लंदन में 30 अक्टूबर को शुरू हुई। फिल्म के क्लैप बोर्ड के साथ आम्रपाली दुबे सहित फिल्म के डायरेक्टर और लीड कलाकार के साथ वाली तस्वीर भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की।

यहां देखिए आम्रपाली दुबे का इंस्टाग्राम पोस्ट-

लंदन में शूट होने वाली दूसरी फिल्म

आपको बता दें कि लंदन में बनने वाली दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले फिल्म निरहुआ चलल लंदन (Nirahu Chalal London)  की अधिकांश शूटिंग लंदन में हुई थी। इस फिल्म को भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया। इसका म्यूजिक और कहानी काफी इंटरेस्टिंग और मजेदार रही। हाल ही में इसे यूट्यूब पर भी लॉन्च किया गया। यूट्यूब पर भी इसे एक ही दिन में लाखों व्यूज मिले।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के धमाकेदार डांस ने मचाई धूम

यहां देखिए आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का वेलेंटाइन डे प्लान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।