दिनेश लाल यादव और आम्रपाली ने कर ली शादी? जानिये पूरी कहानी!

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने शादी कर ली है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है...

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने शादी कर ली है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा आकर काफी आगे तक ले जाएं उससे पहले आपको बता दें कि यह शादी रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ के लिए हुई है। 

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों दूल्हा दुल्हन बन कर एक दूसरे के साथ नाचते और तस्वीरों के लिए पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर देखते हैं आप भी धोखा खा जाएंगे कि दोनों ने शादी तो नहीं कर ली? लेकिन सच यह है कि यह उनकी आने वाली फिल्म ‘निरहुआ बनल करोड़पति’ का एक अहम हिस्सा है। दोनों इस वीडियो में नेपाली दूल्हा दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में ही हो रही है और दोनों शूटिंग को काफी इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

देखिये दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की नेपाली शादी का वीडियो!

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) ने जैसे ही इस वीडियो को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया तो एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) ने लाइक और कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो!’ यही नहीं दिनेश और आम्रपाली के फैंस को भी लगने लगा कि दोनों ने सच में शादी कर ली है। बहुत सारे लोगों ने दोनों की जोड़ी को बधाई देते हुए कमेंट भी किया। बता दें कि यह जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है और सो सोशल मीडिया पर दोनों के कई सारे रील्स हैं जो वायरल हैं। 

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua)एक साथ काफी अच्छे दिखाई देते हैं और लोगों को उनकी केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आती है यही कारण है कि जब इनकी दूल्हा दुल्हन वाली तस्वीर और वीडियो देखी तो लोगों को लगा कि उन्होंने सच में शादी कर ली है। 

निरहुआ और आम्रपाली की अन्य फिल्मों की बात की जाए तो वो दोनों ही जल्द फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ (Raja Doli leke Aaja) में नजर आने वाले हैं। इसमें इनके साथ एक्ट्रेस श्रुति राव (Shruti Rao) भी लीड रोल प्ले कर रही हैं।  मूवी से इनका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है, जिसमें तीनों स्टार्स की तिकड़ी एक साथ नजर आई थी।  निरहुआ के अलावा आम्रपाली प्रवेश लाल यादव के साथ फिल्म ‘साजन’ में भी दिखाई देंगी। 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!