दिनेश लाल यादव-आम्रपाली दुबे ने साइन की तीन फिल्में, इस प्रोडक्शन कंपनी के साथ करेंगे काम, ये होंगे डायरेक्टर

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Nirahua Amrapali Dubey Film) ने भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फाइनेंस और प्रोडक्शन कंपनी आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्में साइन की है। दिनेश लाल यादव ने एक तस्वीर के साथ इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

आम्रपाली दुबे और दुर्गा प्रसाद मजूमदार के साथ निरहुआ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर वन जोड़ी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरिया जवार को अब तक काफी एंटरटेन किया है। इन दिनों भोजपुरी के दोनों सितारें निरहुआ द लीडर (Nirahua The Leader) की शूटिंग में बिजी है। फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी बहुत जल्दी यूपी में शुरू होने वाली है। इन सबके बीच फिल्म दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फाइनेंस और प्रोडक्शन कंपनी आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्में साइन की है।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ने एक तस्वीर के साथ इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। इसमें वह आम्रपाली दुबे और आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के ऑनर दुर्गा प्रसाद मजूमदार के साथ खड़े हैं। निरहुआ ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण और फायनेंस कम्पनी आदिशक्ति इंटरटेनमेंट ने अपनी तीन फ़िल्मों के लिए जुबली स्टार निरहुआ को साइन किया है।’

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट-

निरहुआ ने आगे लिखा, ‘आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निरहुआ ने आदिशक्ति के साथ दो दर्जन से भी अधिक सुपर हिट फिल्में दी हैं, जिनमें लागल रहा राजा जी , सात सहेलियां, दाग, दीवाना से लेकर निरहुआ हिंदुस्तानी जैसी चर्चित फिल्में शामिल है। उन्होंने बताया की यह सुखद संयोग है की निरहुआ और आदिशक्ति की सभी फिल्मों ने काफी अच्छा बिजनेस किया है।’

तीन में से एक फिल्म को रवि सिन्हा करेंगे डायरेक्ट

दिनेश लाल यादव ने इन तीनों फिल्मों के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया। सिर्फ इतना बताया की एक फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा हैं। जल्द ही तीनों फिल्मों के अन्य प्रमुख कलाकारों और टीम के नाम की घोषणा की जाएगी। तीनों ही फिल्मों की मीडिया पार्टनर यूएनएन मीडिया है।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के धमाकेदार डांस ने मचाई धूम

यहां देखिए आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का वेलेंटाइन डे प्लान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।