Nirahua Video Song: निरहुआ और आम्रपाली के गाने ‘भीतर के तीतर’ ने उड़ाए फैंस के होश! देखें वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी का नया गाना 'भीतर के तीतर' रिलीज हो गया है। इन दोनों के इस गाने को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली (फोटो: सोशल मीडिया)

Nirahua Video Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी का नया गाना ‘भीतर के तीतर’ रिलीज हो गया है। इन दोनों के इस गाने को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं। ‘भीतर के तीतर’ गाने को सिर्फ एक ही दिन में 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी देखते ही बनती है। इस गाने को निरहुआ ने ही गाया है। वहीं उनका साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने।

‘भीतर के तीतर’ गाने को Speed Records Bhojpuri भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने की दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के फैन्स ने जमकर देख और सुन रहे हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा के दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं। यही नहीं आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Khesari Lal Bhojpuri Song: खेसारी लाल के गाने रेड लिपस्टिक का धमाल, मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली दोनों ने मिलकर बहुत सी फिल्मों में एक साथ काम किया है और शानदार ट्यूनिंग के लिए जान जाते हैं। निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, राजा बाबू, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ चलल लंदन जैसी फिल्मों में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया।

Varun Dhawan And Natasha Dalal Photos: वरुण धवन और नताशा दलाल की शानदार तस्वीरें!

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.