दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने मनाया पावर स्टार पवन सिंह का जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह एक बड़ा नाम है। पवन सिंह का गाना हो या फिल्म, इतने जल्दी पिकअप होती है कि लोगों ने पवन सिंह को पावर स्टार कहना शुरू कर दिया।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने किया पवन सिंह को बर्थडे विश

भोजपुरी दुनियां के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं। पवन सिंह इस समय रांची में हैं और अपनी अगली फिल्म ‘क्रेक फाइटर’ की शूटिंग में व्य्स्त हैं। जानकारी के मुताबिक सेट पर ही पवन सिंह ने केक काटा है और शूटिंग खत्म होते ही अपनी टीम के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे, पार्टी शार्टी होगी। जहां एक तरफ पवन सिंह के चाहने वाले सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलिब्रेटी भी पवन सिंह को विश कर रहे हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की। दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उनके साथ हैं हॉट अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)। निरहुआ और आम्रपाली दुबे मिलकर पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ‘

वीडियो में हम देख पा रहे हैं कि निरहुआ दिनेश लाल ने पवन सिंह के लिए कहा, ‘आज है पवन सिंह जी का बर्थडे। तो हम सभी की तरफ से भोजपुरिया राजा पवन सिंह को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं’। उसके बाद आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के लिए कहा ‘विशिंग यु अ मेनी हैप्पी बर्थडे’। और फिर सभी ने मिलकर कहा ‘हैप्पी बर्थडे पॉवर स्टार पवन सिंह’।

वीडियो में देखें निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने किया पवन सिंह को बर्थडे विश 

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह एक बड़ा नाम है। पवन सिंह का गाना हो या फिल्म, इतने जल्दी पिकअप होती है कि लोगों ने पवन सिंह को पावर स्टार कहना शुरू कर दिया। पवन सिंह का जो सबसे फेमस गाना है वो है ‘लॉलीपॉप लागेलु’। इस गाने को गाते ही रातो रात पवन सिंह स्टार हो गए। इसके बाद पवन सिंह ने ‘भोजपुरिया राजा, देवरा बड़ा सतावेला’ जैसी सुपरहिट फिल्में कर लाखों फैंस का प्यार हासिल किया।

भोजुपरी फिल्मों में आज पवन सिंह ने जो अपने लिए इज्जत कमाई है वो हर किसी के बस की बात नहीं।

देखें बर्थडे बॉय पवन सिंह की तस्वीरें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।