दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘बॉर्डर’ का यूट्यूब पर कब्जा, पूरी फिल्म यहां देख सकते हैं

कहा तो ये भी जाता है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की परदे पर प्यार वाली केमस्ट्री इसलिए भी जमती है क्योंकि दोनों सच में एक दूसरे से प्यार करते हैं।

देखें दिनेश लाल यादव की फिल्म बॉर्डर का पोस्टर (फोटो इंस्टग्राम)

भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म बॉर्डर यूट्यूब पर धमाल चल रही है। इस फिल्म को दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिल रहा है। अब तक इस फिल्म को 36 मिलियन से भी ज्यादा का व्यूज मिल चुका है। साल 2018 में इस फिल्म को देशभर में रिलीज किया गया है जो बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन किया है संतोष मिश्रा ने और परवेश लाल यादव ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

बॉर्डर फिल्म दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की उन फिल्मों में से एक है जो ब्लॉक बास्टर हुईं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, सुभी शर्मा, परवेश लाल यादव, मनोज टाइगर, अनान्या मिश्रा, किरण यादव, अवधेश मिश्रा, आदित्य ओझा, विजय लाल यादव, भी अहम् किरदार में हैं।

बॉर्डर फिल्म के लीड एक्टर हैं दिनेश लाल यादव और लीड अभिनेत्री हैं आम्रपाली दुबे। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस जोड़ी की सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ रिक्शावाला 2, पटना से पाकिस्तान, राम लखन, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, काशी अमरनाथ’ का नाम शामिल है।

कहा तो ये भी जाता है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की परदे पर प्यार वाली केमस्ट्री इसलिए भी जमती है क्योंकि दोनों सच में एक दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि कभी आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टी नहीं हुई है। फिर भी हर इवेंट्स और पार्टियों में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ही दिखाई देती हैं। दिनेश लाल यादब की बर्थडे पार्टी का पूरा आयोजन आम्रपाली दुबे ने ही किया था। कभी कभी तो कई मुद्दों पर दिनेश यादव की तरफ से आम्रपाली दुबे ही बयान दे देती हैं। निरहुआ के बर्थडे पार्टी में खेसारी लाल यादव के ना आने की वजह आम्रपाली ने ही बताई थी।

देखें दिनेश लाल यादव की तस्वीरें

यहां देखें बॉर्डर पूरी फिल्म

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।