EXCLUSIVE: दिनेश लाल यादव की हार पर निरहुआ की हीरोइनों ने जताई नाराजगी, किसने क्या कहा जानिए 

भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यूपी के आजमगढ़ में रहने वाले वोटरों का दिल नहीं जीत पाए। आलम ये हुआ कि निरहुआ (Nirahua) आजमगढ़ से चुनाव हार चुके हैं। दिनेश लाल यादव बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार थे जिन्हे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Ahilesh Yadav) ने हराया।

दिनेश लाल यादव निरहुआ की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यूपी के आजमगढ़ में रहने वाले वोटरों का दिल नहीं जीत पाए। आलम ये हुआ कि निरहुआ (Nirahua) आजमगढ़ से चुनाव हार चुके हैं। दिनेश लाल यादव बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार थे जिन्हे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Ahilesh Yadav) ने दो लाख 59 हजार 874 वोटों से हराया जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा (BJP) उम्मीदवार को दो लाख 59 हजार 874 वोटों से हराया। सभी को आशा थी कि भोजपुरी में रंग ज़माने के बाद दिनेश लाल यादव राजनीति में भी रंग जमा ले जाएंगे लेकिन जनता ने उन्हें एक नेता के रूप में ग्रहण नहीं किया।

मोदी लहर में भी निरहुआ क्यों नहीं जीत पाए ये चर्चा का विषय है। दरअसल शुरू से ही आजमगढ़ सपा- बसपा का गढ़ रहा है। यहां यादव जाति का दबदबा है। अखिलेश यादव से पहले साल 2014 में आजमगढ़ से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसदी जीते थे।

अपनी हार के बाद निरहुआ (Nirahua Movie) ने एक ट्वीट किया जिसमे लिखा था – ना ये देश रुकेगा। ना ये देश झुकेगा। आए तो मोदी ही। इसके कुछ देर बाद ही यादव जी ने एक ट्वीट और किया ाजिसमे लिखा – दूर दृष्टी ,कड़ी मेहनत , पक्का इरादा, जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं, भारत माता की जय।

दिनेश लाल यादव ने तो जगजाहिर कर दिया कि वे बीजेपी का दामन नहीं छोड़ने वाले लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेस ना खुश हैं निरहुआ के हार जाने से। हिंदी रश डॉट कॉम ने भोजपुरी की कुछ अभिनेत्रियों से बात की है। किसने क्या कहा? आइए जानते हैं।

रानी चटर्जी – जज्बे को सलाम करती हूँ। उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की थी। ईश्वर उन्हें फिर मौक़ा देंगे। और उस वक्त उन्हें कोई नहीं हरा पाएगा। मेरे नजर में वे विनर हैं। बाकी जनता बेहतर जानती है। आए तो मोदी जी ही ना !

आम्रपाली दुबे – मुझे विश्वाश ही नहीं होता। बहुत मेहनत की थी उन्होंने। कोई नहीं। अगली बार आजमगढ़ में निरहुआ सरकार।

निधी झा – हम सुबह से दिनेश जी को फॉलो कर रहे थे। उनकी हार हजम नहीं हो रही।

सुभी शर्मा – बेहतरीन इंसान के साथ बेहतरीन एक्टर और अब बेहतरीन नेता भी बन चुके हैं निरहुआ जी। पर क्या करें जनता ही जनार्दन है।

अंजना सिंह – मेरे लिए तो दिनेश जी ही विनर हैं।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने क्यों नहीं किया निरहुआ का चुनाव प्रचार 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।