दिनेश लाल यादव ने बिग बॉस के घर में ऐसे मारी थी धाकड़ एंट्री, झूम उठे थे कंटेस्टेंट और ऑडियंस, देखिए वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Bigg Boss) ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस के घर में एंट्री का पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बिग बॉस 6 की यादें।' इस वीडियो में सलमान खान उनकी एंट्री के वक्त का इंट्रोडक्शन दे रहे हैं।

दिनेश लाल यादव अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान। (फोटोः इंस्टाग्राम)

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13 Controversy)  को लेकर रोज कुछ ना कुछ विवाद सामने आ रहे हैं। इसकी कंटेंट की वजह से कई लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने सलमान खान के घर के बाहर भी इसका प्रदर्शन किया। हालांकि शो को इन सब विरोध और प्रदर्शन का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। टीवी टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 पर बना हुआ है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शो का जादू ऑडियंस पर बरकरार है। ये जादू भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ पर चढ़ा हुआ है।

हालांकि, दिनेश लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस (Nirahua Bigg Boss)  के घर में एंट्री का पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बिग बॉस 6 की यादें।’ इस वीडियो में सलमान खान उनकी एंट्री के वक्त का इंट्रोडक्शन दे रहे हैं। इसके बाद निरहुआ बॉलीवुड के एक सॉन्ग पर शानदार डांस कर रहे हैं, जिसमें वहां मौजूद बिग बॉस के कंटेस्टेंट और ऑडियंस काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इस बार बिग बॉस 13 के घर में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bigg Boss) वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं। ये एपिसोड आने वाले दिनों में ऑन एयर होगा।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का बिग बॉस 6 में धाकड़ एंट्री वाला वीडियो-

रोमियो राजा की शूटिंग का शुभांरभ

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Films) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है जोकि सफेद प्रिंटेड शर्ट पर काफी जंच रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म रोमियो राजा के बारे में बताया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘रोमियो राजा की शूटिंग का नेपाल में शुभांरभ हो गया है। ‘

सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल को मिली काल-कोठरी की सजा, बर्तन मांजने पर हुई बहस

जब बिग बॉस के घर में टॉय टास्क को लेकर मचा बवाल, शुक्लास और छाबड़ा के बीच हुई जमकर तकरार…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।