भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव बने आजमगढ़ के चौकीदार, फैन ने अपने शरीर पर लिखवाया निरहुआ

दिनेश लाल यादव इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से दूरी बनाकर राजनीति मैदान में हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी छाती पर बड़े शब्दों में निरहुआ लिखावाया हुआ है।

दिनेश लाल यादव का एक प्रशंसक। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वह आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। इसी कड़ी में वह चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने चुनावी रोड शो की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके फैन्स का हुजूम उमड़ा हुआ है।

दिनेश लाल यादव इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से दूरी बनाकर राजनीति मैदान में हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी छाती पर बड़े शब्दों में निरहुआ लिखावाया हुआ है, इसके अलावा कमल का फूल बनाकर उसके नीचे भाजपा लिखा है। लेकि इस व्यक्ति पर लिखे शब्दों से पता चलता है कि वह दिनेश लाल यादव को नेता के साथ-साथ निरहुआ के रूप में भी देखना चाहता है।

यहां देखिए उनकी चुनावी रैली में हुजूम

फैन का जताया आभार

दिनेश लाल यादव ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,’विश्वास जताने के लिए आभारी हूं।’ इतना ही नहीं उन्होंने और तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा ‘बदलाव की ओर पहला कदम जागरूकता है, दूसरा कदम स्वीकृति है।’ इसके अलावा वे लिखते हैं, ये देश नहीं झुकने दूंगा, ये देश नहीं रुकने दूंगा।

गाना गा कर मांगा वोट

दिनेश लाल यादव ने जनता को लुभाने के लिए अपने स्टाइल में वोट मांगे। वह गाड़ी पर चढ़ गए और ‘भारत माता की जय’ और ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ के नारे लगाने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक मतदान पर आधारित अपना एक भोजपुरी सॉन्ग ‘सोच के करिहा मतदनवा, सुना देश के लोग’ गाया और सही व्यक्ति को वोट देने की अपील की।

देखिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निरहुआ का सम्मान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।