निरहुआ और अक्षरा सिंह के नए गाने ‘कौआ मामा’ ने मचाया धमाल, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

निरहुआ और अक्षरा सिंह की फोटो (तस्वीर: सोशल मीडिया)

Nirahua Video Song: भोजपुरी फिल्मं इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। निरहुआ के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ और अक्षरा सिंह के नए गाने के बोल ‘कौआ मामा’ हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इस गाना मे अक्षरा सिंह पत्नी के किरदार मे नज़र आ रही हैं।

अक्षरा सिंह का सबसे महंगा गाना हो रहा तेजी से वायरल, मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज

निरहुआ और अक्षरा सिंह का नया गाना ‘कौआ मामा’

इस गाना का संगीत अविनाश झा उर्फ घुँघरू जी ने तैयार किया है। आपको बता दें यह गाना कुछ ही दिनों मे 20 लाख व्यूज पार कर चुका है। इस गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह के बीच जोरदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन दोनों की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ और अक्षरा सिंह इन दिनों जमकर धमाल मचाए हुए हैं। इन दोनों के कई गाने हिट लिस्ट में शामिल हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की अच्छी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी सिनेमा में एक तरफ निरहुआ तो दूसरी तरफ अक्षरा सिंह इन दिनों जमकर अल्बम रिलीज कर रहे हैं।

Kajal Raghwani Hot Video: काजल राघवानी के हॉट वीडियो ने बढ़ाया तापमान, देखें Video

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.