चॉकलेट डे पर भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का यूट्यूब पर कब्जा, ये हॉट गाना हुआ वायरल

कई बार तो मीडिया के कुछ सवालों का जवाब आम्रपाली ने ही दिनेश यादव की तरफ से दी है। कहा तो ये भी जाता है कि ये दोनों शादी भी कर सकते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों ने आज तक अपने प्यार का इजहार नहीं किया।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

फरवरी महीना यानि प्यार का महीना। देश आज के दिन को चॉकलेट डे के रूप में मना रहा है। ऐसे में भला भोजपुरी की दुनिया के कलाकार कैसे पीछे रह जाते। फिलहाल हम यहाँ बात कर रहे हैं भोजपुरी की क्वीन कहे जाने वाली आम्रपाली दुबे की। अभिनेत्री का एक हॉट गाना बड़ी ही तेजी से ट्युट्युब पर वायरल हो रहा है जिसमे वे अपने फेवरेट अभिनेता दिनेश लाल यादव के साथ रोमांस का तड़का बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं कचाकच मजा लेवेली। ये गाना आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की फिल्म सिपाही से है। गाने में हम देख पा रहे हैं कि आम्रपाली दुबे ने गुलाबी कलर की स्कट पहन रखी है और दिनेश यादव के साथ बेपरवाह होकर प्यार कर रही हैं।

आप भी देखें आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का हॉट गाना कचाकच मजा लेवेली

भोजपुरी में इस समय जिस जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वो जोड़ी है आम्रपाली और दिनेश यादव की जोड़ी। इनका कोई भी गाना यूट्यूब पर अपलोड होते ही जहर की तरह फ़ैल जाता है। ज्यादातर निरहू अपनी फिल्मो में आम्रपाली दुबे की ही कास्ट करते हैं। जहां भी जाते हैं साथ ही दीखते हैं। हाल ही में दिनेश लाल यादव ने अपना जन्मदिन मनाया जिसमे हर कदम पर आम्रपाली दुबे उन्ही के साथ दिखीं। खबर तो ये भी थी कि आम्रपाली ने ही बर्थडे की शानदार तैयारी की थी।

कई बार तो मीडिया के कुछ सवालों का जवाब आम्रपाली ने ही दिनेश यादव की तरफ से दी है। कहा तो ये भी जाता है कि ये दोनों शादी भी कर सकते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों ने आज तक अपने प्यार का इजहार नहीं किया। ये जरूर कहते हैं कि ‘हम अच्छे दोस्त है। ‘ इन दोनों ही कलाकारों की जो फिल्म रिलीज होने वाली है उसका नाम है निरहुआ चलल लंदन।

देखें आम्रपाली दुबे की हॉट तस्वीरें

वीडियो में देखें रानी चटर्जी कर रही हैं किस बिजनेसमैन से शादी

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।