आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने को तैयार, फिल्म जय वीरू की रिलीज डेट हुई कंफर्म

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में फिर एक धमाल मचाने वाली हैं आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी। जिस फिल्म का आप सभी को बेसब्री से इन्तजार है आखिरकार उस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ ही गई है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में फिर एक धमाल मचाने वाली हैं आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी। जिस फिल्म का आप सभी को बेसब्री से इन्तजार है आखिरकार उस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ ही गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जय वीरू (Jai Veeru) फिल्म की। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ आम्रपाली दुबे और दिनेश यादव की फिल्म जय वीरू बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में 25 जून के दिन रिलीज हो रही है जबकि मुंबई -गुजरात में 5 जुलाई के दिन रिलीज होगी।

जय वीरू फिल्म की कहानी दो परम दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म में निरहू (Nirahu) के साथ हैदराबाद के सुपरस्‍टार मस्‍त अली (सलीम फेकू) वीरू का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म मुस्‍कान मूवी इंडिया प्रा. लि. और सरकार प्रोडक्‍शन बैर्नर तले बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता हैं नासिर जमाल और निर्देशक हैं सुब्‍बा राव गोसांग।

जय वीरू फिल्म में निरहू, आम्रपाली दुबे और सलीम फेंकू के अलावा निशा सिंह, प्रकाश जैश, आर. के. मामा, तबर, गोपाल राय, रागिनी,मंटो और नरेंद्र शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म का प्रचार संजय भूषण करेंगे। डीओपी की जिम्मेदारी प्रकाश ने संभाली है। म्यूजिक का जिम्मा धंनजय मिश्रा का है। बैकग्राउंड म्‍यूजिक डायरेक्‍टर जेबू का है। इसके अलावा एक्‍शन सी एच रामकृष्‍ण, एडिटर संतोष हरवाडे, ने भी म्यूजिक में योगदान दिया है। फिल्म के कोरियोग्राफी हैं राम देवन व दिलीप जबकि आर्ट शेरा का है। फिल्म के सभी पोस्टर नरसू ने बनाए हैं।

देसी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सफल होना आप समझ के चलिए। क्योंकि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी जब जब स्क्रीन पर साथ आई है सुपरहिट ही हुई है। हालही में आम्रपाली दुबे और दिनेश यादव की फिल्म निरहुआ चलल लंदन रिलीज हुई है जिसने बहुत ही अच्छा व्यापार किया है। वैसे भी दिनेश यादव के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी की नंबर 1 जोड़ी है।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें आखिर क्यों नहीं किया खेसारी लाल यादव ने निरहू का चुनाव प्रचार…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।