खेसारी लाल यादव के बाद अब निरहुआ कहेंगे ‘ठीक है’, भाजपा में शामिल होने के बाद शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने फिल्म 'ठीक है' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह लीड रोल में रोल में और उनके अपॉजिट एक बार फिर आम्रपाली दुबे हैं।

फिल्म ठीक है की शूटिंग के दौरान दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे। (फोटोः पीआर)

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने फिल्म ‘ठीक है’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह लीड रोल में रोल में और उनके अपॉजिट एक बार फिर आम्रपाली दुबे हैं। इस फिल्म की शूटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस हो रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर संतोष मिश्रा है। इस फिल्म को लेकर दिनेश लाल यादव को काफी उम्मीदें हैं। निरहुआ ने कहा कि संतोष मिश्रा की स्टोरी पर उन्हें कोई शक नहीं है। वे बेहद ही काबिल डायरेक्टर और लेखक हैं।

दिनेश लाल यादव ने कहा कि जब उन्होंनें इस फिल्म की कहानी सुनी तो, इसके लिए उन्होंने तुरंत हां कर दिया। फिल्म की कहानी बहुत ही एंटरटेनिंग है। उम्मीद है कि ऑडियंस को भी फिल्म की कहानी पसंद आएगी। इतना ही नहीं दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के बारे में कहा कि वे बहुत ही प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली के साथ उनकी केमेस्ट्री को हर किसी को काफी पसंद आती है। इस फिल्म में उनकी केमेस्ट्री को पसंद किया जाएगा।

जब ट्रेंड बना ‘ठीक है’

आपको बता दें कि फिल्म ‘ठीक है’ को हा फिल्म्स और मनीष सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको याद होगा कि खेसारी लाल यादव ने ‘ठीक है’ भोजपुरी सॉन्ग भी गाया था। जिससे उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। ये सॉन्ग यूट्यूब ट्रेंड पर भी काफी दिनों तक बना हुआ था। इतना ही नहीं ये सॉन्ग लोगों की जुबां पर भी चढ़ा। इसके बाद ‘ठीक है’ शब्द भोजपुरी क्षेत्र और बिहार में काफी प्रचलित हो गया। लोग इसका इस्तेमाल तंज के रूप में भी करने लगे।

निरहुआ भाजपा में शामिल

दिनेश लाल यादव एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। लेकिन उनकी सदस्यता लेने के बाद से ही पार्टी में उनकी कद्र न होने की वजह उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा। पहले कयाल लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा की ओर से आजमगढ़ में लोकसभा प्रत्याशी होंगे लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव राजनीति में शामिल होने के का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।