होली 2019: ये हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ के 10 होली सॉन्ग, जो चढ़ा देंगे आप पर रंगों का नशा

देशभर में होली का त्योहार का जश्न आज से ही मनना शुरू हो गया है। लोग अपने मोबाइल में होली से जुड़े गाने को सर्च कर प्ले कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताएंगे भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के 10 होली सॉन्ग जिसे सुनकर आप पर होली रंग दोगुना चढ़ जाएगा।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे होली खेलते हुए। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

देशभर में होली का त्योहार का जश्न आज से ही मनना शुरू हो गया है। जगह-जगह होली के सॉन्ग सुने जा रहे हैं। लोग अपने मोबाइल में होली से जुड़े गाने को सर्च कर प्ले कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताएंगे भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के 10 होली सॉन्ग जिसे सुनकर आप पर होली रंग दोगुना चढ़ जाएगा। आप झूमने लगेंगे। वीडियो प्लेटफॉर्म पर इन दिनों भोजपुरी होली सॉन्ग टॉप ट्रेंड में चल रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे दिनेश लाल यादव के 10 होली सॉन्ग के बारे में जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं…

1. राजनीति में रंगेल

दिनेश लाल यादव ने का ये नया होली सॉन्ग यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। इस सॉन्ग में निरहुआ लोगों को सोशल मैसेज दे रहे हैं। वह लोगों को सोच-समझ कर मतदान करने की नसीहत दे रहे हैं। इस सॉन्ग में उनके साथ आम्रपाली दुबे भी होली के रंग में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं।

2. होली में हट गईले

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का ‘होली में हट गईले’ का सॉन्ग बहुत ही जबरदस्त है। इस सॉन्ग का वीडियो अभी सामने नहीं आया है। यूट्यूब पर ये सॉन्ग ऑडियो वर्जन में ही है। लेकिन सॉन्ग का म्यूजिक इतना धांसू है कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

3. दुनिया चांद पे पहुचल कबले अटकल रहबा चोली में
दिनेश लाल यादव की सॉन्ग ‘दुनिया चांद पे पहुचल कबले अटकल रहबा चोली में’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। होली को ध्यान में रखते हुए निरहुआ ने ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्मों से अश्लीलता खत्म करने की पहल शुरू की है।

4. होली में जीएसटी जोड़ के
दिनेश लाल यादव का ‘होली में जीएसटी जोड़ के’ सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा हुआ है। हालांकि ये सॉन्ग पिछले साल रिलीज हुआ था। लेकिन ये अब भी ट्रेंड में है। इस गाने के जरिए दहेज प्रथा खत्म करने और जीएसटी पर तंज करने का प्रयास किया गया है।

5. फगुआ में फाटत जवानी
निरहुआ का होली सॉन्ग ‘फगुआ में फाटत जवानी’ को दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने गाया है। ये गाना सुनकर आप अपने आपको नेटवर्क टेक्नोलॉजी से काफी करीब पाएंगे। लेकिन इसका म्युजिक आपको होली का अलग ही मजा देगा।

6. लगा दा रंग केसरिया
दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह की आवाज में गाया हुआ भोजपुरी होली सॉन्ग ‘लगा दा रंग केसरिया’ भी यूट्यूब पर ट्रेंड है। इस सॉन्ग को एक फौजी के होली मनाने के तरीके को दिखाया गया है। अक्षरा सिंह और निरहुआ का ये सॉन्ग आपको देशभक्ति के साथ-साथ होली का रंग भी चढ़ाएगा।

7. पहले रंगवा डालेगा मरद मेरा
दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की आवाज में ‘पहले रंगवा डालेगा मरद मेरा’ यूट्यूब पर ट्रेंड बना हुआ है। इसमें आम्रपाली दुबे को प्रवेश लाल यादव रंग लगाने के लिए बोल रहे हैं लेकिन वह लगाने से मना कर रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में देवर-भाभी की होली काफी फेमस है।

8. होली में मौर काम कइसे चली
दिनेश लाला यादव का सॉन्ग ‘होली में मौर काम कइसे चली’ यूट्यूब पर ट्रेंड बना हुआ है। हालांकि यह फिल्म का सॉन्ग है। इस होली सॉन्ग का म्यूजिक जबरदस्त है और इसमें जोगिरा काफी खूबसूरती से गाया गया है।

9. ना भईल कंट्रोल
एल्बम ‘आवा ए आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ का होली सॉन्ग ‘ना भईल कंट्रोल’ यूट्यूब पर काफी ट्रेंड है। हालांकि यह सॉन्ग दो साल पुराना है। लेकिन इसे फिर से 15 मार्च को जारी किया है, जिसे 69 लाख से अधिक लाख लोगों ने देख लिया है।

10. पुरनकि बीबी बंद कर दा मोदीजी
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की आवाज में होली सॉन्ग ‘पुरनकि बीबी बंद कर दा मोदीजी’ काफी ट्रेंडिंग है। इस सॉन्ग में निरहुआ होली खेल कर आते हैं और शराब भी पीते हैं तो आम्रपाली दुबे उन्हें मारती है। तो वह मोदी जी से पुरानी बीबी को नोटबंदी की तरह बंद करने की बात कर रहे हैं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।