दिनेश लाल यादव चुनाव प्रचार पर जाने से पहले करते हैं ये काम, देश सेवा के लिए अपनी मां से की ये मांग

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह अपनी मां के साथ कुर्सी पर बैठे हुए। फोटो देखकर लगता है कि वह चुनाव प्रचार के लिए निकलने वाले हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी मां के साथ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। वे इन दिनों आजमगढ़ के गांव-गांव अपनी जीत के लिए लोगों से आर्शिवाद मांग रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी मां को याद किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी मां चंद्रज्योति देवी के साथ फोटो शेयर किया है।

दरअसल, दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह अपनी मां के साथ कुर्सी पर बैठे हुए। इस फोटो में उनकी मां उन्हें कुछ खिला रही है।फोटो देखकर लगता है कि वह चुनाव प्रचार के लिए निकलने वाले हैं। चुनाव प्रचार के लिए भागदौड़ करने से पहले वह अपनी मां के हाथों से मीठी दही खाकर निकलते हैं। फोटो में उनकी मां के हाथ एक मिट्टी का बर्तन है, जिसमें दही है और वो निरहुआ को खिला रही है।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट

देश सेवा के लिए मांग बेटा

दिनेश लाल यादव ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’माई हो ललनवा देद, देशवा के करनवा,अपने गोदिया के सुगनवा देद है।’ इसका मतलब यह है कि एक बेटा अपनी मां से देश के लिए खुद को मांगता है। वह देश सेवा करना चाहता है। मां को ज्यादा वक्त नहीं दे पाएगा। मां ने जिसे अपनी गोद में खिलाया है, उसे देश की सेवा में लगा दो।

यहां देखिए निरहुआ से जुड़ा हुआ वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।