भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ में किया रोड शो, इस स्टाइल में लोगों से की समर्थन-वोट देने की अपील

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने आजमगढ़ में रोड शो किया। निरहुआ के रोड शो में हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा को मतदान करने की अपील की।

आजमगढ़ में रोड शो के दौरान दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने आजमगढ़ में रोड शो किया। इस दौरान निरहुआ के साथ उनके फैंस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह सहित कई बड़े पार्टी पदाधिकारी साथ थे। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया है। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

दिनेश लाल यादव ने अपने रोड शो और चुनाव प्रचार की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके प्रशंसकों के साथ काफी लोगों को भीड़ उमड़ी हुई है। इक तस्वीरों में निरहुआ उनके काफिले में शामिल लोगों और जनता का अभिवादन भी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। निरहुआ ने तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री का नारा,’ये देश नहीं रुकने देंगे, है देश नहीं झुकने देंगे’ भी लिखा है।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट

जनता से की फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील

दिनेश लाल यादव का काफिला आजमगढ़ के मेहनाजपुर से एसकेपी इंटर कॉलेज तक निकला। इस दौरान उनके प्रशंसक कई जगहों पर उनके इंतजार में खड़े दिखाई दिए। उन्होंने बीच-बीच में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को फिर से बनाने की बात कही और लोगों उन्हें भारी मतों से जीताने के लिए आग्रह किया। इतना ही नहीं निरहुआ ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर भी निशाना साधा।

गाना गा कर मांगा वोट

दिनेश लाल यादव ने जनता को लुभाने के लिए अपने स्टाइल में वोट मांगे। वह गाड़ी पर चढ़ गए और ‘भारत माता की जय’ और ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ के नारे लगाने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक मतदान पर आधारित अपना एक भोजपुरी सॉन्ग ‘सोच के करिहा मतदनवा, सुना देश के लोग’ गाया और सही व्यक्ति को वोट देने की अपील की।

यहां देखिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरहुआ का किया सम्मान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।