दिनेश लाल यादव के ये 5 सुपर हिट गाने, जो बनाते हैं निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार

दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सरताज माने जाते हैं। जैसे की हम जानते ही हैं कि निरहुआ बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं। हम आपको को बता रहे हैं निरहुआ के अब तक 5 सुपरहिट गानें, जिन्हें भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया-

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव। (फोटोः इंस्टाग्राम)

दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भोजपुरी सिनेमा (Superstar Of Bhojpuri Cinema ) के सरताज माने जाते हैं। जैसे की हम जानते ही हैं कि निरहुआ बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा को लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देते आ रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री लगभग सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है और हिट फिल्में दीं। इन दिनों उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर भी इन दोनों के फिल्मों के गाने लगातार हिट होते जा रहे है। ऐसे में हम आपको को बता रहे हैं निरहुआ के अब तक 5 सुपरहिट गानें, जिन्हें भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया-

हम हईन पिया जी के पातर तिरियवा

निरहुआ और काजल राघवानी (Nirahua Kajal Raghwani Song)  का ये सबसे सुपरहिट गाना है। गाने में काजल राघवानी ने पीले रंग का घाघरा और लाल रंग की ओढ़नी यानी चुन्नी पहन रखी हैं। वह एकदम देश लुक में दिख रही हैं। जिसमे वह बहुत ही सुन्दर नजर आ रही हैं। वहीं, निरहुआ लाल रंग की शर्ट और क्रीम कलर की पेंट में हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग में दोनों जमकर डांस और रोमांस कर रहे हैं। सॉन्ग में दोनों की जबरजस्त केमेस्ट्री नजर आ रही हैं। हम हईन पिया जी के पातर तिरियवा सॉन्ग फिल्म पटना से पाकिस्तान का हैं। आपको बता दे की सॉन्ग को अबतक 8 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।

नई झुलनी के छइयां

सॉन्ग नई झुलनी के छइयां ऑडियंस की फेवरेट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव पर फिल्माया गया हैं। सॉन्ग में आम्रपाली खेत में निरहुआ के लिए खाना लेकर जाती हैं। दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे को साड़ी और घुंघट में देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। गाने में आम्रपाली ने खूबसूरत साड़ी पहनी रखी हैं। वह नथ के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, निरहुआ ब्लू कलर की शर्ट में बड़े ही हैंडसम नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की बारिश वाली केमस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। यूट्यूब पर अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा चुका है।

 

 

हमरा चोलियां में

अगर हम बात करें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे हिट फिल्मों की, तो लिस्ट खत्म होने का नाम नहीं लेंगी। दोनों की केमेस्ट्री पर्दे पर इतनी बेहतरीन होती है कि फिल्मों का हिट होना तय है। ऐसे ही इनकी एक फिल्म है निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirhua Hindustani) है। इस फिल्म का सॉन्ग हमरा चोलियां यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के हिट होने की वजह आम्रपाली दुबे और निरहुआ का जबरजस्त रोमांस। जैसे की आप गाने में देख रहे हैं आम्रपाली दुबे ग्रीन कलर की हॉट सी साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, निरहुआ नाईट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। पूरे गाने में आम्रपाली दुबे निरहुआ को अपनी दिलकश अदाओं से लुभाती नजर आ रही हैं।

ए हो पिया गरवा लगाव न

आम्रपाली दुबे के साथ ही नहीं, दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के साथ भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनकी फिल्म आखिरी रास्ता (Akhiri Rasta) का जिसका गाना ए हो पिया गरवा लगाव न सॉन्ग को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जैसे की आप वीडियो में देख पा रहे हैं। मोनालिसा ग्रीन कलर की हॉट साड़ी में काफी हॉट लग रही हैं। वहीं, निरहुआ जीन्स और टी शर्ट में चॉक्लेट बॉय के लुक में नजर आ रहे हैं। सॉन्ग में दोनों की केमेस्ट्री गजब ढा रही है।

जाड़ के जुगाड़ करके जा

दिनेश लाल यादव का सुपरहिट सान्ग की जाड़ जुगाड़ करके जा ने यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए हैं। सॉन्ग में आम्रपाली दुबे ब्लैक हॉट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, दिनेश लाल यादव भी ब्लैक शर्ट में डैशिंग लग रहे हैं। सॉन्ग में दोनों ने हॉट डांस और रोमांस किया हैं। बता दें की यह हिट सॉन्ग फिल्म आशिक आवारा (Aashik Awara) का है। यही वजह है की सांग को यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

आपको निरहुआ के सुपरहिट गाने कैसे लगे, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।