दिनेश लाल यादव संग फ्लाइट में बैठीं उनकी मां, तो हुआ मजेदार वाकया, निरहुआ ने शेयर किया ये फनी किस्सा

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Mother) ने अपनी मां के साथ फ्लाइट में जा रहे थे, तो उनके साथ एक मजेदार वाकया हुआ। निरहुआ (Nirahua Films) ने इसे अपने फैंस के साथ शेयर किया। ये पढ़ने के बाद आप सभी लोग हंस लगेंगे।

दिनेश लाल यादव अपनी मां के साथ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव ने सोशल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी मां के साथ हवाई जहाज से कही जा रहे हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इसमें वह हवाई जहाज में बैठे हुए और अपनी मां के साथ  सेल्फी ले रहे हैं। इस सेल्फी को शेयर करते हुए उन्होंने मां के साथ हुए एक मजेदार वाकये का जिक्र अपने फैंस और फॉलोवर्स के लिए किया है, जो कि काफी मजेदार है। यह पढ़कर आप भी हंसने लगेंगे। हालांकि ये पोस्ट भोजपुरी में है।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Mother) ने इंस्टाग्रा पर लिखा, ‘ माई से कहनी ह की फोन द बंद कर दी। जहाज में फोन बंद करे के रहेला ता माई कह तारी की हमार फोन बंद रहेला भईया जब केहू फोन करेला तब बाजेला और कह तारी के सबके बतावा मत।’ वह अपनी मां से कह मोबाइल मांगते हैं बंद करने के लिए क्योंकि जहाज में मोबाइल ऑफ रहता है। तो उनकी मां कहती हैं कि उनका फोन तो बंद रहता है, जब किसी का कॉल आता है, तब बजता है। इसके साथ उन्होंने स्माइलिंग इमोजी भी शेयर भी किया है।

बड़ा काम करने से पहले लेते हैं मां का आर्शिवाद

दिनेश लाल यादव अपनी मां के काफी करीब हैं। कोई भी बड़ा काम करने से पहले मां का आर्शिवाद जरुर लेते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2019( (Bhojpuri Cinema Screen And Stage Awards 2019) में भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। इस फिल्म के लिए उनकी को-स्टार आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। इसके साथ-साथ दोनों कई सुपरहिट फिल्में साथ में दी हैं।

आम्रपाली दुबे ने जब निरहुआ से पूछी नाराजगी की वजह, तो एक्ट्रेस पर चिल्ला पड़े दिनेश लाल यादव

यहा देखिए, पवन-अक्षरा सिंह विवाद पर आम्रपाली दुबे ने दिया चौंकाने वाला बयान…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।