दिनेश लाल यादव निरहुआ का जलवा आजमगढ़ में ही नहीं यूट्यूब पर छाया हुआ है, ये हॉट वीडियो हुआ वायरल 

हालही में दिनेश लाल यादव की आम्रपाली दुबे के साथ निरहू चलल लंदन और अंजना सिंह के साथ सइयां जी दगाबाज़ नामक फिल्म रिलीज हुई है। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। इन फिल्मों के देखने के लिए अभी भी थियेटर में भीड़ लगी हुई है।

रखवाला फिल्म का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

सिर्फ यूपी के आजमगढ़ में ही नहीं बल्कि यूट्यूब पर भी दिनेश लाल यादव निरहुआ छाए हुए हैं। जी हाँ. इस बार निरहू का जो गाना सभी को आशिक बना रहा है उसके बोल हैं देवर हो दाबा ना मोर करिहइयाँ। इस गाने को यूट्यूब पर इतनी बार देखा जा रहा है कि व्यूज के आंकड़े 2,396,070 तक पहुँच चुके हैं। गाने में हम देख पा रहे हैं कि पुलिस की वर्दी पहन दिनेश यादव अपने साथियों के साथ आइटम सॉन्ग का आनंद ले रहे हैं। इस गाने को गाया है इंदु सोनाली ने। कम्पोज किया है धनंजय मिश्रा ने। जबकि लिखा है प्यारे लाल यादव कवि ने। ये गाना रखवाला नाम की फिल्म से है। दिनेश लाल यादव निरहू के अलावा इस फिल्म में रिंकू घोष, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, माया यादव लीड किरदार में है।

हालही में दिनेश लाल यादव की आम्रपाली दुबे के साथ निरहू चलल लंदन और अंजना सिंह के साथ सइयां जी दगाबाज़ नामक फिल्म रिलीज हुई है। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। इन फिल्मों के देखने के लिए अभी भी थियेटर में भीड़ लगी हुई है।

दिनेश लाल यादव इस समय अपने चुनाव प्रचार में व्य्स्त हैं। आपको मालुम हो कि निरहुआ यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी बनकर। दिनेश यादव का सामना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से है। ये लड़ाई बड़ी ही टक्कर वाली है। कहा नहीं जा सकता कि जीत किसकी हो सकती है। वैसे अपने समर्थकों के साथ निरहू ने प्रचार-प्रसार के लिए जमीन आसमान एक कर दिया है।

वीडियो में देखें देवर हो दाबा ना मोर करिहइयाँ सॉन्ग 

दिनेश लाल यादव के लिए भोजपुरी के कई सुपरस्टार भी प्रचार कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ आजमगढ़ का भृमण करते हुए वोट भी मांगते हुए दिखीं। जबकि भोजपुरी के हीरो अरविन्द अकेला कल्लू ने तो निरहुआ के लिए गाना तक लिख डाला है।

वीडियो में देखें दिनेश लाल यादव के फ़िल्मी करियर की कहानी उन्हें की ज़ुबानी 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।