रवि किशन, रानी चटर्जी सहित पूरे भोजीवुड ने मनाया निरहुआ का बर्थडे, देखिए जश्न का वीडियो

दिनेश लाल यादव के जन्मदिन पर भोजीवुड के सभी बड़े एक्टर और एक्ट्रेस मौजूद रहे। रानी चटर्जी ने निरहुआ का बर्थडे वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। निरहुआ के बर्थडे के दौरान आम्रपाली दूबे सहित कई कलाकार मौजूद रहे।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपना जन्मदिन मनाते हुए। (साभारः यूट्यूूब वीडियो स्टिल)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का दो जनवरी को बर्थडे था। इस मौके पर भोजुपरी के फिल्मों के सभी बड़े एक्टरऔर एक्ट्रेस मौजूद रहे और निरहुआ का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। उनका जन्मदिन बनाने के लिए भोजपुरी के एक्टर पवन सिंह और रवि किशन मौजूद रहे। इसके अलावा रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे भी उनके बर्थडे पार्टी में शामिल हुई।

दिनेश लाल यादव ने इन सबकी मौजूदगी में केक काटा और सबसे रवि किशन को केक खिलाया। रवि किशन और आम्रपाली दूबे केक कटने से पहले ही नाचते दिखाई दिए। रानी चटर्जी ने दिनेश लाल यादव का बर्थडे का एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव केक काट रहे हैं और वहां मौजूद क्राउड हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।

यहां देखिए रानी चटर्जी का पोस्ट किया हुए वीडियो

पवन सिंह ने निरहुआ के होठों पर किस किया

दिनेश लाल यादव केक काटने के लिए पवन सिंह के साथ आए। बर्थडे के मौके पर दिनेश लाल यादव ने सफेद शर्ट पर पीला कोटा और ब्लैक जींस पहनी हुई थी। उनके केक काटने के बाद बारी-बारी एक्टर और एक्ट्रेस ने उन्हें केक खिलाया। सबसे इंटरेस्टिंग बात ये रही कि पवन सिंह ने जाने से पहले निरहुआ के होटो पर किस किया। इसके बाद एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने उनके गाल पर किस कर जन्मदिन की बधाई दी।

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव 40 साल के हो गए और भोजपुरी सिनेमा में जाना माना नाम हैं। उनकी फिल्में प्यार, बलिदान और देशभक्ति अलख जगाती है। उन्होंने शुरुआती दौरा में उनके साथ काम करने वाली को-एक्ट्रेस पाखी हेगड़े से शादी की। भोजपुरी पर्दे पर आजकल उनकी जोड़ी आम्रपाली दूबे के काफी पसंद की जा रही है। दिनेश लाल यादव के गाने भोजपुरिया जवार की जुबां पर चढ़े हुए हैं।

यहां देखिए दिनेश लाल यादव की बर्थडे की तस्वीरें…

यहां देखिए दिनेशलाल यादव का केक काटने का पूरा वीडियो

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।