Durga Maiya Boleli Na Kahe Song: खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत, इस गाने में बता रहे हैं एक बच्चे की फीलिंग

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया देवी गीत आया है। इस गीत का नाम दुर्गा मईया बोलेली ना काहे (Durga Maiya Boleli Na Kahe) है। ये सॉन्ग आते ही यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में शामिल हो गया है। इसे अब तक लाखों लोग दे चुके हैं।

खेसारी लाल यादव का नया देवीग दुर्गा मैया काहें बोलेली ना। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी सिंगर और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर शिवभक्ति के बाद देवी मैयां की भक्ति का खुमार चढ़ रहा है। नवरात्रि का पर्व जो शुरू होने वाला है। इस बार 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू होगा। भोजपुरिया जवार को देवी मां की भक्ति में डुबाने के लिए खेसारी लाल यादव लगाता देवी गीत लेकर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव की यह खासियत है कि वह हर बड़ इवेंट और त्योहार पर शानदार गाने बनाते हैं और लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ भक्ति से भी भर देते हैं। इस साल के नवरात्रों के लिए खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav Navratri Song) अब तक कई गाने गा चुके हैं, जो अभी से ही लोगों की जुबां चढ़ने लगे हैं।

खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत आया है। इस गीत का नाम दुर्गा मईया बोलेली ना काहे (Durga Maiya Boleli Na Kahe) है। इसे जी म्युजिक भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 19 सितंबर को लॉन्च किया, जिसे 2 लाख से ज्यादा यानी 276,231 व्यूज मिल चुके हैं। खास बात ये है कि खेसारी लाल यादव का ये देवी गीत आते यूट्यूब पर छा गया है। आज यह गाना यूट्यूब की ट्रेंड लिस्ट में 40वें नंबर पर है। इस सॉन्ग के बोल को यादव राज ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने कंपोज किया है।

एक बच्चे की भावना बता रहे हैं खेसारी लाल यादव

दुर्गा मईया बोलेली ना काहे सॉन्ग के जरिए खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Devi Geet 2019) एक बच्चे की भावनाएं बता रही हैं, जो अपनी मां से दुर्गा मां की मूर्ति देख कर कई सवाल पूछ रहा है। वह कहता है कि वह दुर्गा मां ना तो पलके झपकाती हैं और ना ही आंखें हिलाती हैं और ना ही बोलती हैं। वह अपना मुंह बंद रखती हैं। वह उनकी आवाज सुनना चाहता है, लेकिन दुर्गा मां क्यों नहीं बोलती हैं।

यहां सुनिए, खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत-

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।