Durga Puja Ke Chanda 251 Song: दु्र्गा पूजा के लिए ये तैयारियां कर रहे हैं पवन सिंह, देखिए ये नया देवी गीत

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया गीत कुछ घंटे पहले ही लॉन्च हुआ है। पवन सिंह के इस देवी गीत का नाम दुर्गा पूजा के चंदा 251 (Durga Puja Ke Chanda 251) है। दोनों ने इस देवी गीत को बेहद ही खूबसूरती से गाया है।

पवन सिंह और प्रियंका सिंह देवी गीत। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी का के पावर स्टार पवन सिंह का पहला भोजपुरी पॉप म्यूजिक हमार वाला डांस  (Hamar Wala Dance Song) पर पूरा इंडिया नाच रहा है। ये गाना सोशल मीडिया के साथ-साथ यूट्यूब पर भी धमाल मचाए हुए हैं। पवन सिंह अपनी फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकाल कर देवी गीत बना रहे हैं और भोजपुरिया जवार को देवी मां की भक्ति में डुबा रहे हैं। देवी गीत  ए माई गोदी में एगो दे दा (Ae Mai Godi Me Ego Lal De Da) के बाद पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया गीत कुछ घंटे पहले ही लॉन्च हुआ है।

पवन सिंह   के इस देवी गीत का नाम दुर्गा पूजा के चंदा 251 (Durga Puja Ke Chanda 251) है। इसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने बेहद ही खूबसूरती से गाया है।  इस सॉन्ग के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक श्याम-आजाद ने कंपोज किया है। इसे एसआरके म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल से 4 घंटे पहले ही लॉन्च किया है, जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग में पवन सिंह  दुर्गा पूजा के लिए गांव में लोगों से चंदा इकट्ठा करने वाले शख्स के किरदार में हैं।

चंदा इकट्ठा कर रहे हैं पवन सिंह

जबकि प्रियंका सिंह गांव की एक महिला के किरदार में हैं। इस देवी गीत  के जरिए पवन सिंह  दुर्गा पूजा के लिए गांव में चंदा इकट्ठा करने वाले लड़कों कि व्यथा बता रहे हैं। कोई उन्हें चंदा देता हैं, तो कोई मना करता है। ऐसे में एक महिला उन्हें चंदा देने मना करती है। वह उसे पूरे 251 रुपए देने के लिए कहते हैं। लेकिन वह मात्र 11 रुपए देने के लिए कहती है। इस पर चंदा इकट्ठा करने वाला लड़का कहता है कि भक्ति में कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर लॉन्च, पवन सिंह का दिखा दमदार एक्शन, टाइगर से फाइट करते नजर आए एक्टर

यहां देखिए, पवन सिंह और प्रियंका सिंह का नया देवी गीत दुर्गा पूजा के चंदा 251…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

View Comments (1)

  • BHOJPURI KO AAP LOGO NE BADNAAM KAR RAKHA HAI ITNE BEKAR GANE GA GA KAR DEVI GEET GANA HAI TO SHABDO KA DHYAN RAKHIYE HAR CHEEZ ME AAP LOG BHAUJI DEWAR YAHI MILTA HAI AAP LOGO KO AUR MUSIC TO EKDAM GHATIYA