एक्सक्लूसिव: दिनेश यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री से उड़ा ले जाएंगी आम्रपाली दुबे, इस स्वर्ग में मनेगा वैलेंटाइन डे

दरअसल 2 फरवरी के दिन जुबली स्टार निरहुआ ने मुंबई के एक क्लब में अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया था जिसमे भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े छोटे सितारों ने शिरकत की थी। इस शानदार बर्थडे डे पार्टी का अरेजमेंट आम्रपाली ने ही किया

दिनेश लाल यादव के बर्थडे के दिन आम्रपाली दुबे की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर 1 जोड़ी है आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को इतना पसंद किया जाता है कि इनका कोई भी गाना हो या कोई भी फिल्म जैसे ही अपलोड होती है जहर की तरह फ़ैल जाती है। इन दिनों आम्रपाली और निरहू के पास इतनी फिल्म है कि इनके पास खुद के लिए टाइम नहीं है। दिन रात शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में हम आपको आम्रपाली और दिनेश लाल यादव से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर बताने जा रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने प्रिय निरहुआ के लिए एक वेकेशन प्लान किया है वो भी पूरे 5 दिन के लिए। आम्रपाली दिनेश लाल यादव को 5 दिनों के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री से कहीं दूर उड़ा ले जाने वाली हैं। जी हां… आम्रपाली दिनेश लाल यादव के साथ जहां वेकेशन मनाने वाली हैं वो जगह बाली भी हो सकती है या मालदीव भी। बाली या मालदीव की खूबसूरत जगहों पर भोजपुरी के नंबर 1 जोड़ी आम्रपाली और निरहुआ सुकून की सांस लेने वाले हैं यानि एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाले हैं।

दरअसल 2 फरवरी के दिन जुबली स्टार निरहुआ ने मुंबई के एक क्लब में अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया था जिसमे भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े छोटे सितारों ने शिरकत की थी। इस शानदार बर्थडे डे पार्टी का अरेजमेंट आम्रपाली ने ही किया लेकिन निरहुआ को कोई बर्थडे प्रजेंट नहीं दिया। ऐसे में जन्मदिन का तोहफा देते हुए आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के लिए 5 दिन का वेकेशन प्लान किया है। जिसका खर्चा आम्रपाली ही उठाएंगी। वैसे ये आम्रपाली का सीक्रेट है प्लीज़ आप निरहुआ को मत बताइएगा।

फरवरी का महीना है। यानि प्यार वाला महीना है। ऐसे में आकलन यही है कि इस महीने के तीसरे हफ्ते आम्रपाली दुबे अपने वैलेंटाइन दिनेश लाल यादव के साथ अपना वैलेंटाइन डे मनाएंगी।

देखें आम्रपाली दुबे की तस्वीरें

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें रानी चटर्जी ने पवन सिंह से छिपकर मुलाक़ात, आम्रपाली-अक्षरा के लिए खतरा

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।