एक्सक्लूसिव: पवन सिंह और निरहुआ के प्रोग्राम में क्यों नहीं जाते हैं खेसारी लाल यादव, जानिए इसकी असली वजह

भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव हो या पवन सिंह। इनके कार्यक्रम में इंडस्ट्री के छोटे बड़े सभी कलाकार शामिल होते हैं लेकिन खेसारी लाल यादव ज्यादातर नदारद रहते हैं। इसके पीछे की असली वजह पहली बार आप जानने जा रहे हैं।

पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव हो या पवन सिंह इनके कार्यक्रम में इंडस्ट्री के छोटे बड़े सभी कलाकार शामिल होते हैं, लेकिन खेसारी लाल यादव ज्यादातर नदारद रहते हैं। इसके पीछे की असली वजह पहली बार आप जानने जा रहे हैं। हिंदी रश डॉट कॉम आपको बताने जा रहा है कि खेसारी लाल यादव क्यों दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह को इग्नोर करते हैं।

हिन्दी रश डॉट कॉम के एक करीबी सोर्स के मुताबिक, खेसारी लाल यादव, दिनेश यादव और पवन सिंह से बचते हुए अपना पूरा ध्यान काम पर लगाते हैं। एक समय ऐसा था जब खेसारी यादव ने भोजपुरी की दुनिया में कदम रखा था और लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ते जा रहे थे। उस समय खेसारी लाल यादव को हर कदम पर रोकने का काम निरहुआ और पवन सिंह के लोग किया करते थे।

इसके बाद भी ये दर्शकों का प्यार ही है जिसकी वजह से तकलीफो का सामना करते हुए भी खेसारी लाल यादव तरक्की की बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं। आज जब खेसारी लाल यादव सुपरस्टार बन चुके हैं तो दूसरे बड़े स्टार बिगड़ी चीजे ठीक करने में  लगे हैं। इन बातों में कितनी सच्चाई है ये कभी ना कभी तो सामने आ ही जाएगी।

हम तो बस ये चाहेंगे कि भोजपुरी के इन तीनो ही स्टारों में चल रही कोल्ड वार जल्द से जल्द खत्म हो जाए ताकि हम भोजपुरी इंडस्ट्री को उस मुकाम पर देखें जहां पहुंचने का सपना हमे इन कलाकरों ने कई बार दिखाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने बागी नाम की फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इनकी जोड़ी काजल राघवानी के साथ खूब पसंद की जाती है।

वीडियो में देखें पुलवामा अटैक के बाद खेसारी लाल यादव ने क्या कहा था…

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।