EXCLUSIVE: आम्रपाली या रानी चटर्जी नहीं खेसारी लाल यादव की फेवरेट है ये भोजपुरी एक्ट्रेस, जानिए इसकी वजह

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Ydav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बीच अफेयर है। यही वजह है कि वे अपनी सारी फ़िल्में काजल राघवानी के साथ ही करते हैं। ऐसी खबर भोजपुरी के गलियारों में चलती है।

आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Ydav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बीच अफेयर है। यही वजह है कि वे अपनी सारी फ़िल्में काजल राघवानी के साथ ही करते हैं। ऐसी खबर भोजपुरी के गलियारों में चलती है। खेसारी लाल यादव ने हिंदी रश डॉट कॉम (HindiRush.com) से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया कि क्यों उनकी फेवरेट काजल राघवानी हैं और आखिर क्यों वे उन्ही के साथ फ़िल्में करते हैं। आइए पढ़ते है खेसारी लाल यादव एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।

सवाल – दुनियाभर की भोजपुरी अभिनेत्रियां आपके साथ काम करने के लिए मरी जा रही हैं। आप हैं काजल राघवानी के साथ ही काम करते हैं। क्यों ?

खेसारी लाल यादव ऐसा नहीं है कि मैं काजल के साथ ही काम करता हूं। बहुत सी नई ऐक्ट्रेस हैं जिनके साथ काम किया है मैंने। देखिए कई अभिनेत्रियां हैं जो स्टार बनना चाहती हैं लेकिन बन नहीं पाती। वो स्पेशल चीज सभी के पास नहीं होती जो काजल राघवानी  के पास है। लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं काजल के साथ ही काम करना चाहता हूं। प्रोड्यूसर की भी डिमांड होती है। वो भी चाहते हैं कि जो पैसा फिल्म में लगा है वो वसूल हो जाए।

सवाल – निरहुआ के साथ आम्रपाली, पवन के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और आपके साथ काजल राघवानी ऐसा क्यों ?

खेसारी लाल यादव – अगर आप किसी के साथ काम कर रहे हैं। आपकी जोड़ी वाली फिल्म एक के बाद एक हिट होते जा रही है तो अपने आप ही आपका नाम उस अभिनेत्री के साथ जुड़ जाता है। काजल भी दूसरे एक्टरों के साथ काम करती हैं। मैं भी करता हूं। जिस दिन काजल के साथ किसी दूसरे अभिनेता की फिल्म हिट होनी शुरू हो जाएगी, काजल का नाम उसके साथ जुड़ना शुरू हो जाएगा। देखिए हमारी अपनी पत्नी है। हमारे बच्चे है। हम किसी दूसरे के लिए मरे जा रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है।

सवाल – आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है ?

खेसारी लाल यादव – मेरी फेवरेट एक्ट्रेस काजल ही है क्योंकि उनकी पर्स्नाल्टी अच्छी है। उनकी हाइट अच्छी है। उनका काम अच्छा है। उनके साथ मेरी जोड़ी भी अच्छी लगती है।

EXCLUSIVE: खेसारी लाल यादव की कुली नंबर 1 बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के फिल्म की रीमेक नहीं, ये रहा सबूत

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें खेसारी लाल यादव ने बताया अपने जीवन का सबसे कड़वा सच 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।