एक्सक्लूसिव: नरेंद्र मोदी- अक्षय कुमार इंटरव्यू पर ट्रोल करने वालों की संभावना सेठ ने लगाई क्लास, देखें वीडियो

मोदी के साथ का अक्षय का इंटरव्यू कई लोगों ने पसंद किया तो कइयों ने उन्हें ट्रोल भी किया। अक्षय कुमार से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सवाल ये पुछा गया कि- आप खुद तो भारत के नागरिक नहीं हैं। आप यहाँ वोट नहीं कर सकते। ऐसे में हम आपके इंटरव्यू को गंभीरता से क्यों लें?

नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार और संभावना सेठ की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हालही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव इंटरव्यू किया ये कहकर कि किसी भी तरह का कोई राजनीतिक सवाल नहीं पूछेंगे। काफी हद तक अक्षय ने ऐसा ही किया। नरेंद्र मोदी कितने घंटे सोते हैं। अपने मित्रों को समय कैसे दे पाते हैं। विदेशो के नेताओं से उनके रिश्ते कैसे हैं, जैसी कई दिलचस्प बातें अक्षय कुमार ने देश के लोगों तक पहुंचाई। मोदी के साथ का अक्षय का इंटरव्यू कई लोगों ने पसंद किया तो कइयों ने उन्हें ट्रोल भी किया। अक्षय कुमार से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सवाल ये पुछा गया कि- आप खुद तो भारत के नागरिक नहीं हैं। आप यहाँ वोट नहीं कर सकते। ऐसे में हम आपके इंटरव्यू को गंभीरता से क्यों लें?

जनता के इस सवाल का जवाब तो अब तक मिस्टर खिलाड़ी ने नहीं दिया पर कुछ फ़िल्मी सितारों को ट्रोलर्स की बात बूरी लग रही है। उन्ही में से एक हैं अभिनेत्री संभावन सेठ। हिंदी रश डॉट कॉम से बात करते हुए संभावना सेठ ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है जो अक्षय द्वारा मोदी के लिए इंटरव्यू को पसंद नहीं कर रहे। संभावन सेठ ने कहा – क्या फर्क पड़ता है। हो गया इंटरव्यू। आ गया बाहर। लोगों ने पसंद कर लिया।

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए संभावना कहती हैं – आपको ये बात समझना होगा कि जो लोग ट्रोल करते हैं उनका काम ही ये होता है। कुछ भी लिख देते हैं। लिखने में तो पाबंदी नहीं है। बस उँगलियाँ चली और आपने गाली दे दी। गाली लिखने वालों का मुँह नहीं दिखता, अगर दिखता तो उसकी इतनी हिम्मत नहीं होती लिखने की। ये जितने भी ट्रोलर्स हैं ना ये भी वही करना चाहते हैं जो अक्षय कुमार कर गए। ये कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। देखिए किसी को पकड़ कर खींचना सभी को आता है। लेकिन किसी का ये सोचना कि यार मै भी ऐसा ही कुछ करना चाहता हूँ। ये चीजे बहुत कम लोगों में होती हैं। और वैसा ही सभी को बनना चाहिए।

ट्रोलर्स को संभावना सेठ का करारा जवाब वाला वीडियो यहां देखें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।