एक्सक्लूसिव: द कपिल शर्मा शो में भोजपुरी कलाकारों ने बनाया रिकॉर्ड, इस मामले में बॉलीवुड स्टारों को दे दी मात

इस खुशी के मौके पर हमने भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी का रिएक्शन जानने की कोशिश की। हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए रानी चटर्जी ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत खुशी हो रही है। मै लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी कि उन्होंने हमें इतना सपोर्ट किया, हमें ढ़ेर सारा प्यार दिया।

कपिल शर्मा शो में भोजपुरी के सुपरस्टार (फोटो इंस्टाग्राम)

द कपिल शर्मा शो टीआरपी के मामले में भले ही नीचे गिर रहा हो पर रोमांच का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। यूपी बिहार के लोगों का दिल जितने के लिए इस महा कॉमेडी शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के धुरंधरों को बुलाया गया था। अरे भाई.. हम बात कर रहे हैं दिनेश लाल याद निरहुआ, खेसारी लाल यादव, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे की। इन सभी दिग्गज कलाकारों ने कपिल शर्मा के साथ ना केवल ढ़ेर सारी मस्ती की बल्कि एक रिकॉर्ड भी कायम कर डाला।

द कपिल शर्मा शो में भोजपुरी कलाकारों ने बना डाला रिकॉर्ड 

जी हां, आपको आश्चर्य होगा ये जानकर कि भोजपुरी के इन जाबांजो ने बॉलीवुड एक्टरों को कड़ी टक्कर दे डाली है। दरअसल भोजपुरी स्टारों के साथ द कपिल शर्मा शो की टीआरपी पिछले दिनों सबसे बेहतर और सबसे ज्यादा रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ भोजपुरी एक्टरों के साथ वाला कपिल शर्मा का एपिसोड जिद दिन प्रसारित किया गया था उस दिन सोनी चैनल की टीआरपी 2.5 रही थी, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है।

बॉलीवुड स्टारों को भोजपुरी स्टारों ने दी टक्कर 

भोजपुरी एक्टरों को अपने शो में बुलाकर कपिल शर्मा ने यूपी बिहार वालों को अपना पर्मानेंट दर्शक बना लिया है या नहीं, अभी कह पाना मुश्किल है। लेकिन ये बात साफ हो चुकी है कि नेशनल लेवल पर भी भोजपुरी इंडस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि भोजपुरी कलाकारों के बाद द कपिल शर्मा शो में कलंक फिल्म की टीम भी प्रमोशन करने के पहुँची पहुंची हुई थी। जॉन अब्राहम ने भी रॉ फिल्म का प्रमोशन कपिल के मंच से किया था। ऐसे में बॉलीवुड के इन महंगे स्टार कास्ट को टीआरपी के मामले में पछाड़ने का काम दिनेश लाल याद निरहुआ, खेसारी लाल यादव, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे ने किया है।

रानी चटर्जी ने जाहिर की खुशी 

इस खुशी के मौके पर हमने भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी का रिएक्शन जानने की कोशिश की। हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए रानी चटर्जी ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत खुशी हो रही है। मै लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी कि उन्होंने हमें इतना सपोर्ट किया, हमें ढ़ेर सारा प्यार दिया। कपिल शर्मा शो में जाने के बाद हमें नेशनल लेवल पर पहचान मिली है। लोगों ने मेरे लुक को लेकर बहुत बातें की हैं। काम के लिए टीवी इंडस्ट्री से कई ऑफर भी आ रहे हैं, लेकिन मै सोच-समझ कर फैसला लुंगी। खेसारी लाल यादव के साथ मेरी जोड़ी खूब पसंद की गई है। फ्यूचर में हो सकता है कि उनके साथ काम भी करूँ। जैसा भी होगा जल्द ही बताउंगी। फिर एक बार दर्शकों का बहुत ज्यादा धन्यवाद।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें रानी चटर्जी का जिम करते हुए इंटरव्यू 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।