Futi Futi Rowe Nirdhaniya Song: अक्षरा सिंह का ये दर्द भरा छठ गीत यूट्यूब पर छाया, मिले इतने लाख व्यूज

भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक छठ गीत यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। अक्षरा सिंह का ये छठ गीत काफी दर्द भरा है। अक्षरा सिंह के इस छठ गीत का नाम  फुटी फुटी रोवे निर्धनिया (Futi Futi Rowe Nirdhaniya Song)  है।  

  |     |     |     |   Updated 
Futi Futi Rowe Nirdhaniya Song: अक्षरा सिंह का ये दर्द भरा छठ गीत यूट्यूब पर छाया, मिले इतने लाख व्यूज
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक छठ गीत में। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर किसी पहचान की मोहताज नहीं है।  वह भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक  हैं। उनकी जोड़ी भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के साथ बनी। लेकिन अब दोनों के बीच विवाद (Akshara Singh Controvarsy) चल रहा है। इस विवाद के चलते दोनों ही स्टार्स सुर्खियों में बने हुए हैं। इनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे हैं। अक्षरा सिंह का एक छठ गीत यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। अक्षरा सिंह का ये छठ गीत काफी दर्द भरा है।

अक्षरा सिंह के इस छठ गीत का नाम  फुटी फुटी रोवे निर्धनिया (Futi Futi Rowe Nirdhaniya Song)  है। इस छठ गीत के मनोज मतबली ने लिखा है जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर घुंघरु जी हैं। पिछले साल नबंवर में वेव म्यूजिक ने अपने यूट्यूबू चैनल पर पब्लिश किया जिसे अभी तक 57 लाख से ज्यादा यानी 5,793,83 व्यूज मिल चुके  हैं। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह का एक गरीब महिला का किरदार निभा रही हैं, जो भगवान दीनानाथ की पूजा करना चाहती है, लेकिन उसके पास धन नहीं है।

छठ पूजा के लिए पैसे नहीं

अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song) को इतना गरीब दिखाया गया है कि वह लोगों की घरों में बर्तन साफ करती है। उसके पास इतने भी पैसे नहीं है कि वह दीनानाथ के पूजा के लिए लगने वाले सूप और प्रसाद ला सके। कोई उसकी परेशानी नहीं समझ जा रहा है। वह छठ पूजा करने जा रहीं महिलाओं से भी बोलती हैं, लेकिन वे उन्हें फटकार देती हैं। इसके वह कहती हैं कि वह बिना फल और प्रसाद के छठ घाट पर जाने के लिए कह रही हैं। ये सॉन्ग काफी इमोशनल है।

पवन सिंह-अक्षरा सिंह का ये बोल्ड सॉन्ग मचा रहा है धमाल, देखिए दमदार वीडियो

यहां देखिए, अक्षरा सिंह का छठ गीत…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply