Ganesha Pooja: भोजपुरी सेलेब्स के घर पधारे गणपति बप्पा, काजल राघवानी सहित इन स्टार ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई

भोजपुरी सितारों के घर पर गणपति पधारे हैं। इन सितारों ने अपने घर आए भगवान गणेश (Ganesh Chaturthi 2019) के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर की है और अपने फैंस-फॉलोवर्स को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। भोजपुरी एक्टर, बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें की।

गणेश पूजा करते हुए अरविंद अकेला कल्लू और शुभी शर्मा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi 2019) का आरंभ हो चुका है। 2 सितंबर को आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स के घर गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री कहां पीछे रहने वाली हैं। भोजपुरी सितारों के घर पर गणपति पधारे हैं। इन सितारों ने अपने घर आए भगवान गणेश के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर की है और अपने फैंस-फॉलोवर्स को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। भोजपुरी एक्टर, बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें की। इन तस्वीरों में भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रविकिशन भी उनके साथ हैं।

सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) के घर पर भी गणपति पधारे हैं। उन्होंने काफी धूमधाम से बप्पा के आगमन का जश्न मनाया। विक्रांत सिंह राजपूत सहित कई बड़े सितारें और नेता इसमें शामिल हुए। भोजपुरी एक्टर और सिंगर विनय आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आवाज में ही गाया हुआ गाना ‘गणपति हमारे घर आए हैं’ बज रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने गणपति के साथ सेल्फी मोड में शूट किया हुआ है। भोजपुरी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) ने अपने घर आए गणपति की पूजा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

यहां देखिए विक्रांत सिंह राजपूत का इंस्टाग्राम पोस्ट-

अरविंद अकेला कल्लू और शुभी शर्मा ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

इनके अलावा भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने भी इंस्टाग्राम पर अपना एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह गणपति बप्पा की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दी हैं। वहीं, भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) ने भी अपने घर आए गणपति की तस्वीर शेयर की है और उनके आगे हाथ जोड़कर खड़ी हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लोगों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी पर गणेश भगवान का आर्शिवाद बना रहने की कामना की है।

यहां देखिए अन्य भोजपुरी स्टार के घर पधारे गणपति-

अरविंद अकेला-अवधेश मिश्रा की फिल्म ‘राज तिलक’ इस दिन होगी रिलीज

यहां देखिए, भोजपुरी सिनेमा के सबसे विलेन का इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।