Gerua Color Sariya Kinale Bani Song: खेसारी लाल यादव का बोल बम गीत रिलीज, देखिए ये नया कांवड़ सॉन्ग

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया बोल बम सॉन्ग रिलीज हो गया है। सॉन्ग का नाम गेरुआ कलर सड़िया किनले बानी (Gerua Color Sariya Kinale Bani) है।

एक बोल बम सॉन्ग में खेसारी लाल यादव। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

सावन का महीना 17 जुलाई से शुरू होने वाला है। सावन में भगवान शिव की पूजा और आराधना की जाती है। शिवभक्त गाजे-बाजे के साथ कांवड़ लेकर निकलते हैं। ऐसे शिव भक्तों के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर बोल बम सॉन्ग (Bol Bam Song) गाते हैं। इन सॉन्ग को हर कोई सुनते हैं और इसे अपनी शिवभक्ति दिखाने का तरीका मानते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर हर साल भगवान शिव की आराधना और भक्ति में नए गाने लेकर आते हैं और भोजपुरिया जवार उन गानों पर शिवभक्ति में रम जाता है।

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया बोल बम सॉन्ग रिलीज हो गया है। सॉन्ग का नाम गेरुआ कलर सड़िया किनले बानी (Gerua Color Sariya Kinale Bani) है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस बोल बम सॉन्ग को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस बोल बम सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसे आदिशक्ति फिल्म्स ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया है।

यहां देखिए खेसारी लाल यादव का बोल बम गीत- 

खेसारी लाल यादव का गेरुआ कलर सड़िया किनले बानी बोल बम सॉन्ग (Khesari Lal Bol Bam Geet)  में एक महिला अपने पति को बता रही है कि वह कांवड़ लेकर जाने के लिए गेरुआ रंग की साड़ी खरीदी है। 2 हजार रुपए में साड़ी खरीदी है। उसने कांवड़ को बहुत अच्छे से सजाया है। अपने पैरो में महावर लगाया है। रास्ते में खाने के लिए हलवा बनाया है। अपने पति के लिए उसने आलू उबाल रखा है। उनके साथ श्याम देहाती और आजाद सिंह भी जाएंगे।

खेसारी लाल यादव ने इस साल नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे, वजह जानकर इस भोजपुरी एक्टर की करेंगे तारीफ

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।