गोपाल राय का नया गाना ‘काहें भांग खाल’ हुआ रिलीज़, झूमने को हो जायेंगे मजबूर !

भोजपुरी सिंगर गोपाल राय (Gopal Rai) का शिव भक्तों के लिए बोलबम गीत 'काहें भांग खालस' रिलीज किया गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया हैं।

Gopal Rai

Bhojpuri Song 2022 : सावन के महीने में इन दिनों लगातार भोजपुरी जगत के कई गाने रिलीज़ हो रहे हैं। वही इस बीच अपनी भोजपुरी गायकी से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर गोपाल राय (Gopal Rai) का नया गाना रिलीज़ हो गया हैं। सिंगर गोपाल राय (Gopal Rai) द्वारा गाये हुए भोजपुरी गाने उनके चाहने वालों और फैंस काफी पसंद करते हैं। गोपाल राय (Gopal Rai) के गानों में भोजपुरी का तड़का दिल छू जाता हैं। ऐसे में सावन महीने की शुरुआत में गोपाल राय (Gopal Rai) का नया गाना लोगो को खूब पसंद आ रहा हैं। सिंगर (Gopal Rai) का शिव भक्तों के लिए बोलबम गीत ‘काहें भांग खालस’ रिलीज किया गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया हैं।

 

रिलीज़ हुआ गाना :

 

गाने की बात करे तो इस गाने भोजपुरी गीत ‘काहें भांग खासs’ में भगवान शिव से पार्वती माता पूछ रही है कि अमृत के पान करे गंगा महारानी चांद मामा दूध पिए रोज कटे जानी बसह बैल ब बेल खाए जमके कहे भांग खालह राजा बतावा हमसे। वही गाने के बीच- बीच मे गोपाल राय (Gopal Rai) भी नजर आ रहे हैं। शिव और पार्वती के रूप में बने दोनों ही कलाकरों ने बहुत ही बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ नजर आ रहे हैं। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। आप तक इस गाने को लगभग पंद्रह हजार लोगो से ज्यादा लोगो ने देखा हैं। हजारों लोगो ने गाने को लाइक और शेयर भी किया हैं।

इन्होने सजाया गाना :

 

आपको बता दें, हाल ही में सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और मशहूर सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) अपने फैन्स और भोले बाबा के भक्तों के लिए कांवर गीत “ले जात बाड़ू देवघर” लेकर आये थे। जो की दर्शको के बीच खूब धमाल मचा रहा है। ऐसे में गोपाल राय (Gopal Rai) का नया गाना ‘काहें भांग खासs’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा रिलीज़ किया गया हैं। गाना ‘काहें भांग खासs’ के गीतकार विमल बांवरा, संगीतकार महिपाल भारद्वाज, निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक राजेश गुप्ता, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, एडिटर प्रवीण यादव हैं।

 

पवन सिंह का कांवर गीत “ले जात बाड़ू देवघर” इस सावन के पावन महीने पर हुआ रिलीज !

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

 

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.