Hamar Jiya Piya Piya Song: अपनी पिया के इंतजार में सहेलियों संग नाचती दिखीं अक्षरा सिंह, देखिए ये गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी सॉन्ग हमार जिया पिया पिया (Hamar Jiya Piya Piya) एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग को पमेला जैन ने गाया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव और इसका म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने कंपोज किया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह।

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी ही खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh Film) हमेशा अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। अक्षरा सिंह एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ बहुत अच्छी सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह हमेशा अपनी हॉट अदाओं से अपने फैंस को दीवाना बनाती हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह पर धमकाने, इंडस्ट्री में एंट्री से रोके जाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। पवन सिंह ने इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

इस विवाद भोजपुरी के इन दोनों सितारों के गाने यूट्यूब पर काफी सुने जा रहे हैं। दोनों ही आए दिन नए-नए गाने ला रहे हैं और फिल्में कर रहे हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी सॉन्ग हमार जिया पिया पिया (Hamar Jiya Piya Piya) एक दिन पहले ही लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग को पमेला जैन ने गाया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव और इसका म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने कंपोज किया है। अक्षरा सिंह इसमें अपने पिया के आने का इंतजार कर रही हैं और अपनी सहेलियों के साथ नाचती हुईं नजर आ रही हैं।

यहां देखिए अक्षरा सिंह की फिल्म लव मैरिज का नया सॉन्ग…

लव मैरिज का ये है गाना 

यह सॉन्ग उनकी अपकमिंग फिल्म लव मैरिज (Love Marriage Bhojpuri Film) का है। अक्षरा सिंह इसमें लीड रोल में है। उनके अपॉजिट एक्टर अमरिश सिंह है। इसके अलावा फिल्म में अवधेश मिश्रा, अयाज खान सहित कई बड़े कलाकार लीड रोल में है। फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।

पवन सिंह का सुपरहिट भोजपुरी पॉप सॉन्ग हमार वाला डांस हुआ रिलीज़

यहां देखिए, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के विवाद पर क्या बोलीं आम्रपाली दुबे…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।