पवन सिंह का पहला भोजपुरी पॉप सॉन्ग लॉन्च, हमार वाला डांस पर नाचता दिखा इंडिया, देखिए ये धांसू गाना

भोजपुरी के पॉवरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Pop) का पहला भोजपुरी पॉप सॉन्ग लॉन्च चुका है। पवन सिंह इस सॉन्ग में पहली बार बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस सॉन्ग में पवन सिंह उनके साथ एक्ट्रेस ख्याती शर्मा (Khyati Sharma) भी हैं।

हमार वाला डांस में पवन सिंह और ख्याति शर्मा। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Pop) का पहला भोजपुरी पॉप सॉन्ग लॉन्च चुका है। पवन सिंह इस सॉन्ग में पहली बार बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस सॉन्ग में पवन सिंह उनके साथ एक्ट्रेस ख्याती शर्मा (Khyati Sharma) भी हैं। इसे पवन सिंह ने ही गाया है। सोनी म्यूजिक रिजनल ने इसे 20 सितंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया, जिसे अब तक 27 लाख से भी ज्यादा बार यानी 2,711,471 देखा जा चुका है। गाने का पिक्चराइजेशन बहुत कमाल का है। इसमें पवन सिंह किसी पॉप सिंगर की तरह अपने मूव्स दिखा रहे हैं।

हमार वाला डांस (Hamar Wala Dance Song) सॉन्ग में ख्याती शर्मा और पवन सिंह अपनी शानदार मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग के बोल अनुपम पांडे और म्यूजिक विनय पाठक ने दिया है। इस म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन राकेश ठाकर ने किया है। गाना बहुत ही शानदार है। भोजपुरिया जवार भी इसे काफी पसंद कर रहा है। इसका म्यूजिक भी आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को देखने के बाद लोग इसकी काफी तारीफें कर रहे हैं। पवन सिंह भी लोगों द्वारा मिल रहे प्यार से काफी गदगद हैं और लोगों इस गाने के बारे में पूछ रहे हैं।

यहां देखिए पवन सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट-

पवन सिंह  (Pawan Singh Video) ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इस एल्बम का सबसे बेहतरीन लाइन बहुत लोगों का कमेंट आया कि यह लाइन बहुत ही अच्छी है। आप सब को बहुत पसंद आया, इसके लिए आप सभी को दिल से धन्यवाद करता हूं और मेरी हर समय कोशिश रहेगी कि कुछ अच्छा करें और कुछ अच्छा लाएं। आप सबके बीच और भोजपुरी को इतना साफ सुथरा करना हो, तो हम करेंगे। बस आप सब हमारा साथ दीजिए क्योंकि आप सबका साथ बहुत जरूरी है। आप तो अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें और आप तो बताइए कि आप सब को ये गाना कैसा लगा। हमारी पहली कोशिश।’

पवन सिंह और मोनालिसा का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरल

यहां देखिए पवन सिंह का हमार वाला डांस सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।