पवन सिंह के पहले भोजपुरी पॉप सॉन्ग का टीजर लॉन्च, एक्ट्रेस ख्याती शर्मा के साथ डांस करते दिखेंगे सिंगर

भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह का पहला भोजपुरी पॉप सॉन्ग का टीजर लॉन्च हुआ है। सॉन्ग का नाम हमार वाला डांस (Hamar Wala Dance) है। सॉन्ग में एक्ट्रेस ख्याती शर्मा भी परफॉर्म करती हुई भी नजर आएंगी। पवन सिंह का ये गाना आज रिलीज होगा।

हमार वाल डांस में पवन सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी के पॉवरस्टार पवन सिंह इन दिनों विवादों में चल रहे हैं। उन पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन दोनों के बीच चल रहे विवाद पर भोजपुरी इंडस्ट्री की सभी हस्तियों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। लेकिन पवन सिंह ने खुलकर इस मामले पर बात नहीं की है और कोई रिक्शन दिया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ-साथ उनके परिवार के 5 अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पवन सिंह ने इस पर भले कोई रिएक्शन ना दिया हो, लेकिन एक गाने के जरिए उन्होंने अक्षरा सिंह को टारगेट किया।

विवादों के बीच अक्षरा सिंह और पवन सिंह  (Pawan Singh Akshara Singh Controversy) अपने-अपने प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह की फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। वहीं, रानी चटर्जी के साथ मिलकर वह फिल्म बॉस की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वह प्रियंका पंडित के साथ मिलकर पवन पुत्र का मुहूर्त भी कर चुके हैं। अब उनके एक सॉन्ग का टीजर लॉन्च हुआ है। सॉन्ग का नाम हमार वाला डांस (Hamar Wala Dance) है।

यहां देखिए, पवन सिंह के सॉन्ग हमार वाला डांस का टीजर…

आज रिलीज होगा सॉन्ग

पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Pop)का यह सॉन्ग किसी पॉप म्यूजिक वीडियो की तरह है। पहली बार पवन सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। इस सॉन्ग में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस ख्याती शर्मा (Khyati Sharma)भी दिखाई देंगे। दोनों हमार वाला डांस सॉन्ग पर अपनी शानदार मूव्स दिखाते हुए नजर आएंगे। यह सॉन्ग आज रिलीज होगा। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी जानकारी दी है।

भोजपुरी एक्ट्रेस सनी सिंह ने खोली भोजीवुड की पोल-पट्टी, अक्षरा- पवन सिंह विवाद पर कहा ये

यहां देखिए , पवन सिंह-अक्षरा सिंह विवाद में एक बार फिर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।