Hansa Gaal Ho Jaw Khal Re Song: अंतरा सिंह प्रियंका का नया सॉन्ग लॉन्च, श्रेया मिश्रा का दिखा बोल्ड डांस

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका एक सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना और देखा जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम हंसा गाल हो जाव खाल रे (Hansa Gaal Ho Jaw Khal Re) है। अंतरा सिंह प्रियंका ये सॉन्ग रितेश पांडे (Ritesh Pandey Song) के पॉपुलर सॉन्ग गोरी तेरी चुनरी बा लाल-लाल रे ट्यून पर आधारित है।

  |     |     |     |   Updated 
Hansa Gaal Ho Jaw Khal Re Song: अंतरा सिंह प्रियंका का नया सॉन्ग लॉन्च, श्रेया मिश्रा का दिखा बोल्ड डांस
अंतरा सिंह प्रियंका के सॉन्ग में श्रेया मिश्रा। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका  (Antra Singh Priyanka) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में कई बड़े सिंगर्स के साथ काम किया है। इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा सॉन्ग खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे के साथ गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम में भी गा चुकी हैं। उनके सभी सॉन्ग सुपरहिट होते हैं और भोजपुरिया जवार की जुबां पर चढ़े होते हैं। इन दिनों उनका एक सॉन्ग यूट्यूब पर काफी सुना और देखा जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम हंसा गाल हो जाव खाल रे (Hansa Gaal Ho Jaw Khal Re) है।

अंतरा सिंह प्रियंका का हंसा गाल हो जाव खाल सॉन्ग रितेश पांडे (Ritesh Pandey Song) के पॉपुलर सॉन्ग गोरी तेरी चुनरी बा लाल-लाल रे ट्यून पर आधारित है, जोकि काफी पॉपुलर हुआ था। यह सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इसका म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त है। इसका पिक्चराइजेशन बहुत ही शानदार है। इसके साथ-साथ ये काफी बोल्ड सॉन्ग भी है, जिसे अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज ने काफी खास बना दिया है। इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने 23 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

श्रेया मिश्रा और राजा यादव का बोल्ड डांस

अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka Song)के इस सॉन्ग के बोल को रामाकांत प्रसाद ने लिखा और इसका म्यूजिक भी इन्होंने ही कंपोज किया है। इस सॉन्ग में राजा यादव और श्रेया मिश्रा ने परफॉर्म किया है। श्रेया मिश्रा इस सॉन्ग में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं और अपने डांसिंग मूव्स लोगों को दीवाना बना रही हैं।

भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता फैलाने वाले 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

यहां देखिए अंतरा सिंह प्रियंका का सॉन्ग हंसा गाल हो जाव खाल रे…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply