He Baba Vishwakarma Song: भगवान विश्वकर्मा ने बसाई श्रीकृष्ण की नगरी, अनु दुबे ने इस गाने में बताई उनकी महिमा

भोजपुरी सिंगर अनु दुबे के इस सॉन्ग का नाम हे बाबा विश्वकर्मा (He Baba Vishwakarma)है। ये सॉन्ग उनके यूट्यूब पर चैनल पर ही 16 सितंबर को लॉन्च हुआ है, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है।

भोजपुरी सिंगर अनु दुबे विश्वकर्मा गीत। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

आज भगवान विश्वकर्मा (Vishwakarma Jayanti) विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में भोजपुरी सिंगर अनु दुबे भगवान विश्वकर्मा की महिमा मंडन कर रही हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिंगर्स की यह खासियत है कि वह हर बड़े व्रत और त्योहार पर शानदार गाने बनाते हैं और लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ भक्ति से भी भर देते हैं। अनु दुबे का ये विश्वकर्मा सॉन्ग कापी पॉपुलर हो रहा है। वह पूरी भक्ति में डूब के विश्वकर्मा भगवान की पूजा कर रही हैं।

भोजपुरी सिंगर अनु दुबे के इस सॉन्ग का नाम हे बाबा विश्वकर्मा (He Baba Vishwakarma)है। ये सॉन्ग उनके यूट्यूब पर चैनल पर ही 16 सितंबर को लॉन्च हुआ है, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। इस सॉन्ग के बोल आर आर पंकज और इसका म्यूजिक लॉर्डजी ने कंपोज किया है। इसके डायरेक्टर किशोर कुमार हैं। इसका म्यूजिक बहुत शानदार है, जो आपको भक्ति में डूब कर नाचने को मजबूर कर देता है। सॉन्ग में अनु दुबे भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान कर रही हैं।

विश्वकर्मा भगवान ने बनाया भगवान शिव का डमरू और त्रिशूल

हे बाबा विश्वकर्मा सॉन्ग में अनु दुबे (Anu Dubey Song) बताती हैं कि सोने की लंका और इंद्रासन जहां देवराज इंद्र बैठते हैं, का निर्माण विश्वकर्मा भगवान ने किया है। उन्होंने विश्व की रचना की और भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की नगरी द्वारिका को बनाया। इन्हीं की कृपा से पुष्पक विमान बना और उड़ा। वीणा की तान बनाई, जिसे शारदा मां बजाती हैं। भगवान शिव (Lord Shiva Shadi Katha)  का डमरू और त्रिशूल के साथ-साथ भगवान विष्णु का चक्र बनाया है। विश्वकर्मा भगवान की महिमा महान है।

यहां देखिए, अनु दुबे का विश्वकर्मा गीत…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।