Holi 2020: होली के अवसर पर रानी चटर्जी ने दी होली की शुभकामनाएं, शेयर की वीडियो

रानी चटर्जी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Holi 2020: देशभर में होलीका दहन आज मनाया जा रहा हैं और रंगपंचमी कल यानी 10 मार्च को मनाया जायेगा। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने फैंस को वीडियो के जरिये होली की शुभकामनाएं दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है, ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का शुभकामनाएं बनती हैं।

मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं ‘पूरे देश को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं सारारारा होली है।’ इस वीडियो को को फैंस ने बहुत पसंद भी किया है। फैंस के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह जिम से लेकर शूटिंग तक की तस्वीरें शेयर करती हैं।

रानी इस वीडियो में अपने बिखेरती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में ‘होली का गाना बज रहा है। देखने में वीडियो एकदम रंगबिरंगी है और रानी भी बहुत खुश दिख रही हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। रानी ने निरहुआ, खेसारी लाल और पवन सिंह के साथ कई हिट फ़िल्में दी हैं।

रानी चटर्जी सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के बीच बनी रहती हैं। इतना ही नहीं वह समय समय पर अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने नई फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रानी चटर्जी की इस फिल्म का नाम लेडी सिंघम है।

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: