Holi 2020 Top Bhojpuri Song: पवन सिंह, खेसारी लाल और निरहुआ ने होली में अपने गानों से मचाया धमाल

पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav), और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) ने होली के माहौल में अपने गानों से धमाल मचा दिया है। इन सितारों के गानों को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यूपी और बिहार में इन गानों की धूम है। होली के मौके पर फैंस जमकर मजे कर रहे हैं।

Holi 2020 Top Bhojpuri Song

Holi 2020 Top Bhojpuri Song: पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav), और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) ने होली के माहौल में अपने गानों से धमाल मचा दिया है। इन सितारों के गानों को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यूपी और बिहार में इन गानों की धूम है। होली के मौके पर फैंस जमकर मजे कर रहे हैं। इन सितारों के गानों ने होली को डबल कर रहा दिया है। दर्शक इन गानों पर जमकर थिरक रहे हैं।

खेसारी लाल यादव के नए होली गाने ‘बाबा के खुल गईल ढाबा’ ( Baba Ke Khul Gail Dhaba) को उनके फैंस बार-बार देख रहे हैं। खेसारी लाल के इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर धूम मचा दिया है। होली के मौके पर इस गाने को खूब सुना जा रहा है। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर 64 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल के वायरल गाने को यहां देखें:

खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे के नए होली सॉन्ग ‘खोसी किने के बहाने’ (khosi kine ke bahane) का वीडियो लोगों के बीच छा गया है। गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल और पूनम (Poonam Dubey ke Gane) के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खेसारी लाल के इस नए होली गाने में (khesari lal ke gane) होली सॉन्ग का म्यूजिक लोगों को खूब भा रहा है।

खेसारी लाल यादव- पूनम दुबे का वायरल सॉन्ग यहां देखें:

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली गीत ‘बलम बेंच सऊदी में घेवड़ा‘ का वीडियो इस समय यूट्यूब पर फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। खेसारी के इस होली सॉन्ग को अब तक 65 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस गाने को खेसारी लाल ने गाया है जबकि इसके बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। इसका संगीत शंकर सिंह ने तैयार किया है। गाने को यूट्यूब पर दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का वायरल सॉन्ग यहां देखें:

पवन सिंह ने अपने पहले हिंदी होली सॉन्ग से भी धमाल मचा दिया है। इस गाने में पवन सिंह  के साथ डांसर लॉरेन गोटलिब (Lauren Gottlieb) भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को देसी फ्लेवर वाला बॉलीवुड गाना कहा जा रहा है। गाने में पवन सिंह और लॉरेन गोटलिब का शानदार डांस देखने को मिल रहा है।

पवन सिंह का ‘कमरिया हिला रही है’ गाना यहां देखें:

इसी के साथ ही पवन सिंह का एक और गाना वायरल हो रहा है ‘अरे मोरे साली’ (are more sali)। पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने ‘अरे मोरे साली’ (are more sali) गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस गाने को संगीत आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने दिया है। पवन सिंह (Pawan Singh) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।

पवन सिंह का होली सॉन्ग यहां देखें:

होली के मौके पर खेसारी लाल यादव एक नया हिट भोजपुरी होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) लेकर आए हैं। गाने में पूनम पांडेय खेसारी लाल यादव का साथ दे रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। इस गाने के साथ खेसारी लाल एक बार फिर होली को खास बनाने वाले हैं। नए गाने के बोल ‘छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी’ (Chhapra Ke Rang) हैं।

खेसारी लाल और पूनम पांडेय का हिट सॉन्ग यहां देखें:

खेसारी लाल के साथ पवन सिंह भी होली के माहौल में धमाल मचाए हुए हैं। होली के मौके पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वायरल हो रहा ये भोजपुरी गाना फिल्म ‘प्रतिज्ञा- 2’ का है। गाने के बोल ‘आवा न चोली में रंग डलवाला’ हैं। इस गाने में पवन सिंह और खेसारी लाल के साथ-साथ काजल राघवानी और अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं।

पवन सिंह और खेसारी लाल का वायरल गाना यहाँ देखें:

होली के मौके पर निरहुआ के बहुत से गाने धमाल मचाए हुए हैं। होली पर इनका नया भोजपुरी गाना (Holi Kab Tu Manaibu) तेजी से वायरल हो रहा है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ का वायरल हो रहे गाने के बोल ‘टिक टॉक होली’ (Tik Tok Wali) है। गाने ‘दिन भर पर टिक टॉक पर मुंह बिचकइबू त रंगवा कब लगवइबू हो…’ में दोनों जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने (Tik Tok Par Munh Bichjaibu) को भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने मिलकर गाया है। वहीं, गाने के वीडियो में भी यही दोनों अपने डांस से लोगों को दिवाना कर रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का होली गाना यहां देखें:

आम्रपाली दुबे अपने नए होली सॉन्ग (Aamrapali dubey ke Gane) से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस होली सॉन्ग में आम्रपाली निरहुआ के छोट भाई परवेश लाल यादव के साथ डांस करती नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस गाने के (Holi Mein Daleda Please) सेट से कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.