Jab Bhangiya Pise Ke Parela Song: मां गौरा की परेशानी बता रहे हैं खेसारी लाल यादव, देखिए उनका नया बोल बम सॉन्ग

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया बोल बम सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस सॉन का नाम 'जब भंगिया पिसे के परेला' (Jab Bhangiya Pise Ke Parela) है। इस सॉन्ग को अब तक 3 लाख से ज्यादा यानी 307,783 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव का नया बोल बम सॉन्ग। (फोटोः इंस्टाग्राम)

सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन में भगवान शिव की पूजा (Sawan) की जाती है। देश भर से लोग भगवान शिव की पूजा के हरिद्वार और देवघर कांवड़ लेकर जाते हैं। शिव की पूजा करते हैं। भोजपुरिया जवार में इस महीने को खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। यही वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर हर साल भगवान शिव (Lord Shiv Worshiped)की आराधना और भक्ति में नए गाने लेकर आते हैं और भोजपुरिया जवार उन गानों पर शिवभक्ति में रम जाता है।

भोजपुरी के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया बोल बम सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम ‘जब भंगिया पिसे के परेला’ (Jab Bhangiya Pise Ke Parela) है। खेसारी लाल यादव का ये कांवड़ सॉन्ग कुछ घंटे पहले ही वीनस भोजपुरी के वीडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग को अब तक 3 लाख से ज्यादा यानी 307,783 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इतने कम वक्त में इतने ज्यादा व्यूज मिलना, दिखाता है कि खेसारी लाल यादव के भक्ति सॉन्ग को भी काफी पसंद किया जाता है।

भांग पीसने मां गौरा के हाथों में पड़े छाले

जब भंगिया पिसे के परेला सॉन्ग में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bol Bam Songs) भगवान शिव की भांग के नशे और मां गौरा की भांग पीसने की परेशानी को बता रहे हैं। सॉन्ग के जरिए खेसारी लाल यादव बता रहे हैं कि मां पार्वती को भांग पीसने में परेशान हो गई है और भगवान शिव को खुद ही भांग पीस कर पीने के लिए बोल रही हैं। भांग पीसने ने उनके हाथ में छाले भी पड़ गए हैं।

खेसारी लाल यादव ने इस साल नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।