Jab Dil Ke Dhadkan Mein Song: मधु शर्मा संग रोमांस करते दिखे खेसारी लाल यादव, देखिए ये रोमेंटिक सॉन्ग

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन का एक सॉन्ग का वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम ‘जब दिल के धड़कन में’ (Jab Dil Ke Dhadkan Mein) है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा के बीच रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा बर्फीली वादियों में रोमांस करते हुए। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन का एक सॉन्ग का वायरल हो रहा है। इस सॉन्ग का नाम ‘जब दिल के धड़कन में’ (Jab Dil Ke Dhadkan Mein) है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा के बीच रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की केमेस्ट्री काफी प्यारी लग रही है। इस सॉन्ग को पवन पांडे ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक घुंघुरु दी ने कंपोज किया है। वीडियो कों असलम शेख ने डायरेक्ट किया है।

सॉन्ग जब दिल के धड़कन में काफी पॉपुलर सॉन्ग रोमेंटिक सॉन्ग है। यूट्यूब पर इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। सॉन्ग की पॉपुलैरिटी को देखते हुए वेव म्यूजिक ने इसे अपने वीडियो प्लेटफॉर्म पर फिर से लॉन्च किया है। यह सॉन्ग भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी (Bhojpuri Film Khiladi) का है। साल 2016 में आई ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। फिल्म की तरह इसके सॉन्ग भी काफी सुपरहिट हुए थे। इस रोमेंटिक सॉन्ग को बर्फीली वादियों में फिल्माया गया है।

बर्फीली वादियों में रोमांस

जब दिल के धड़कन में सॉन्ग में मधु शर्मा (Madhu Sharma)  काफी खूबसूरत लग रही हैं, जबकि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। सॉन्ग में पहले दोनों बर्फीली वादियों में रोमांस करते हुए दिखाई देते हैं, इसके बाद हरियाली वादियों में दोनों की रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिलती है।

काजल राघवानी के साथ बनी जोड़ी

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव  ने मधु शर्मा के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन खेसारी लाल यादव की जोड़ी  काजल राघवानी के साथ बनी है। काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं। भोजपुरिया जवार में इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

खेसारी लाल यादव ने इस वजह से नहीं मनाया अपने बेटे का बर्थडे

यहां देखिए खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा रोमेंटिक सॉन्ग जब दिल के धड़कन में…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।