Jaldi Aaja E Balamwa Song: पवन सिंह का ये दर्द भरा गाना देख भर आएंगी आंखें, देखिए ये भोजपुरी सैड सॉन्ग

पॉवर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म जिद्दी आशिक का एक सॉन्ग काफी सुना जा रहा है। यह एक दर्दभरा गाना है। गाने का नाम जल्दी आ जा ए बलमुआ (Jaldi Aaja E Balamwa Song) है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  |     |     |     |   Updated 
Jaldi Aaja E Balamwa Song: पवन सिंह का ये दर्द भरा गाना देख भर आएंगी आंखें, देखिए ये भोजपुरी सैड सॉन्ग
भोजपुरी फिल्म जिद्दी आशिक के एक सॉन्ग में पवन सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

पॉवर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। उनके गाने, फिल्में और एल्बम सभी सुपरहिट होते हैं। वह जितना अच्छा गाते हैं, उतनी ही अच्छी एक्टिंग भी करते हैं। उनकी एक फिल्म जिद्दी आशिक का एक सॉन्ग काफी सुना जा रहा है। यह एक दर्दभरा गाना है। गाने का नाम जल्दी आ जा ए बलमुआ (Jaldi Aaja E Balamwa Song) है। इस सॉन्ग के बोल विनय बिहारी ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक भी विनय बिहारी ने लिखा है।

जल्दी आ जा ए बलमुआ सॉन्ग को भोजपुरी की बैकग्राउंड सिंगर कल्पना पतोवारी (Kalpna Patowary) ने गाया है। इस सॉन्ग को तनुश्री चटर्जी और पवन सिंह की सिचुएशन पर फिल्माया गाया है। दरअसल, तनुश्री चटर्जी की किसी और से शादी हो रही है और पवन सिंह (Pawan Singh Song) काफी तेजी से शादी वाली जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ये शादी दुल्हन के मर्जी के खिलाफ हो रही है, इसलिए वो रो रही है और मन ही मन फरियाद करती है कि उसका प्रेमी जल्द से जल्द यहां पहुंच जाए। आखिरी तक जब उसका प्रेमी नहीं पहुंचता है, तो वे वहां से भागने की कोशिश करती है।

यहां देखिए भोजपुरी का ये दर्द भरा सॉन्ग-

विवादों में घिरे पवन सिंह

तनुश्री चटर्जी और पवन सिंह के इस सॉन्ग को अब 2 करोड़ से ज्यादा 28,624,815 बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इन दिनों पवन सिंह विवादों में घिरे हुए हैं। उन पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh)  कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि दोनों ने कई भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी है।  दोनों कभी भोजपुरी की बेस्ट जोड़ी माने जाते थे।

भोजपुरी एक्ट्रेस सनी सिंह ने खोली भोजीवुड की पोल-पट्टी, अक्षरा- पवन सिंह विवाद पर कहा ये

यहां देखिए , पवन सिंह-अक्षरा सिंह विवाद में एक बार फिर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी…

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply