Jar Jai Trakari A Rajaji Song: नीलकमल सिंह का ये भोजपुरी सॉन्ग बना ट्रेंड, कुछ घंटों में ही मिले लाखों व्यूज

आज ही रिलीज हुए एक भोजपुरी सॉन्ग की धूम मची हुई है। इस सॉन्ग का नाम जर जाई तरकारी ए राजाजी (Jar Jai Trakari A Rajaji Song) है। इस सॉन्ग को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा यानी 186,225 बार देखा जा चुका है।

  |     |     |     |   Updated 
Jar Jai Trakari A Rajaji Song: नीलकमल सिंह का ये भोजपुरी सॉन्ग बना ट्रेंड, कुछ घंटों में ही मिले लाखों व्यूज
भोजपुरी सॉन्ग जर जाई तरकारी राजाजी। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी गानों को पहुंच गैर-भोजपुरी लोगों के बीच आसानी हो रही है। इसकी वजह सोशल मीडिया और यूट्यूब जैसे इंटरनेट के प्लेटफॉर्म हैं। यूट्यूब पर अक्सर भोजपुरी सॉन्ग ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहते हैं। आज ही रिलीज हुए एक भोजपुरी सॉन्ग की धूम मची हुई है। इस सॉन्ग का नाम जर जाई तरकारी ए राजाजी (Jar Jai Trakari A Rajaji) है। इस सॉन्ग को नीलकमल सिंह ने गाया है। इस सॉन्ग को अखिलेश बीरबल ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने कंपोज किया है। वीडियो को लोकेश विज ने डायरेक्ट किया है।

जर जाई तरकारी ए राजाजी सॉन्ग को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 21 अगस्त यानी आज ही लॉन्च किया, जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा यानी 186,225 बार देखा जा चुका है। नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh Song) का ये रोमेंटिक सॉन्ग है। इस सॉन्ग का पिक्चराइजेशन बहुत ही शानदार है। इसका म्यूजिक भी जबरदस्त है। नीलकमल सिंह भोजपुरी में कई सुपरहिट सॉन्ग गाए हैं। उनके कई सॉन्ग का म्यूजिक इतना धांसू है कि वह हर डीजे पर बजाए जाते हैं।

सॉन्ग में ऐसा दिखाया गया है ऐसा रोमांस

नीलकमल सिंह के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) में एक महिला अपने देवर और फुफा के लिए डिनर बना रही है। इस बीच वह अपने पति के पास जाती है। लेकिन उसका पति रोमांस करने के मूड में है। तब महिला अपने पति से कहती है कि चूल्हा पर सब्जी चढ़ा रखी है, वह जल जाएगी। रोमांस के लिए इतना बेसब्र मत बनिए। ये सॉन्ग काफी खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। इसके बोल काफी अच्छे हैं। यही वजह है कि सॉन्ग को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिले।

खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह की ये फिल्म बनी यूट्यूब पर ट्रेंड, देखिए भोजपुरी सुपरस्टार की ये अनोखी कहानी

यहां देखिए, नीलकमल सिंह का भोजपुरी सॉन्ग जर जाई तरकारी ए राजाजी सॉन्ग…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply