Jawaniya E Baaghi Bhayil Ba Song: फिल्म बागी का नया सॉन्ग लॉन्च, रोमांस करते दिखे खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी

भोजपुरी फिल्म बागी (Baaghi Bhojpuri Film) का नया गाना लॉन्च हो गया है। इस सॉन्ग का नाम जवानिया ई बागी भईल बा (Jawaniya E Baaghi Bhayil Ba) है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच शानदार रोमेंटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

भोजपुरी फिल्म बागी में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी। (फोटोःयूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म बागी (Baaghi Bhojpuri Film) का नया गाना लॉन्च हो गया है। ये सॉन्ग लॉन्च होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस सॉन्ग का नाम जवानिया ई बागी भईल बा (Jawaniya E Baaghi Bhayil Ba) है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। इसके बोल आजाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

जवानिया ई बागी भईल बा को यूट्यूब पर लोग बार-बार देख रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही लॉन्च हुए इस सॉन्ग को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  भोजपुरी फिल्म बागी के इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadv) फौजी की यूनीफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं, जबकि काजल राघवानी व्हाइट प्रिंटेड प्लाजो में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। यह एक रोमेंटिक गाना है, जिसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में वह अलग-अलग आउटफिट में दिख रहे हैं। इसमें दोनों की हमेशा की तरह शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

यहां देखिए भोजपुरी फिल्म बागी का नया गाना…

बागी एक योद्धा का शानदार ट्रेलर

आपको बता दें कि बागी- एक योद्धा (BAAGHI- Ek Yodha) का ट्रेलर पहले ही लॉन्च हो गया है, जिसे भोजपुरिया जवार काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव दमदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनके डायलॉग बहुत ही शानदार है। खेसारी लाल का ऐसा अवतार आपने पहले नहीं देखा होगा। वह इसमें एक फौजी का किरदार निभा रहे हैं। काजल राघवानी भी काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म को शेखर शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को हुई ये गंभीर बीमारी, इंस्टाग्राम पर बयां किया अपना हाल ए तबियत

यहां देखिए भोजपुरी फिल्म की बागी का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।