Jawaniya Mein Ghoon Lag Jayi Song: इस गाने में दिखा खेसारी लाल यादव-ऋतु सिंह का बोल्ड डांस, देखिए ये नया सॉन्ग

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म बागी एक योद्धा का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस सॉन्ग का नाम जवनिया में घुन लग जाई (Jawaniya Mein Ghoon Lag Jayi) है। इसमें ऋतु सिंह और खेसारी लाल यादव की बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

जवनिया में घुन लग जायी सॉन्ग में खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म बागी- एक योद्धा (Baaghi- Ek Yodha) का नया सॉन्ग लॉन्च हो गया है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस ऋतु सिंह के साथ काफी बोल्ड डांस कर रहे हैं। इस सॉन्ग का नाम जवनिया में घुन लग जाई (Jawaniya Mein Ghoon Lag Jayi) है। गाना बहुत ही शानदार है। इसमें ऋतु सिंह और खेसारी लाल यादव अपनी शानदार डांसिंग मूव्स दिखा रह हैं। गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का है।

जवनिया में घुन लग जाई सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह  (Priyanka Singh Song) ने गाया है। इसके बोल आजाद सिंह ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ घंटें पहले ही लॉन्च किया है, जिसे अब तक लगभग 2 लाख यानी 193,089 व्यूज मिल चुके हैं। गाने में ऋतु सिंह (Ritu Singh Films) काफी हॉट नजर आ रही हैं, जबकि खेसारी लाल यादव डैशिंग दिख रहे हैं।

यहां देखिए, भोजपुरी फिल्म बागी का नया सॉन्ग जवानिया में घुन लग जाई …

काजल राघवानी के साथ पहला गाना हिट

फिल्म बागी का ये दूसरा सॉन्ग है। इसका पहला सॉन्ग व्हाट्सएप के मैसेज बनके धनिया (Whatsapp Ke Message Banke Dhaniya) कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ, जिसे भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया। इस सॉन्ग में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की रोमेंटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। इस सॉन्ग को प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसे अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है। जिसे ऑडियंस से लेकर फिल्म क्रिटिक्स ने भी तारीफें की है। इसमें खेसारी लाल यादव इंडियन आर्मी के एक जवान का किरदार निभा रहे हैं।

काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव का रिश्ता है खास

यहां देखिए खेसारी लाल यादव की जिंदगी का कड़वा सच क्या है…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।