Ka Jaane Kahiya Baraat Hamar Aayi Song: इंदु सोनाली का ये सॉन्ग सुनकर बन जाएगा शादी का मूड, देखिए ये वीडियो

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर इंदु सोनाली का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम 'का जाने कहिया बरात हमार आई' (Ka Jaane Kahiya Baraat Hamar Aayi) है। सॉन्ग के बोल काफी प्यारे हैं। इसका म्यूजिक भी काफी धांसू है।

इंदु सोनाली का नया भोजपुरी सॉन्ग। (फोटोः यूट्यूब वीडियो स्टिल)

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर इंदु सोनाली का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग का नाम ‘का जाने कहिया बरात हमार आई’ (Ka Jaane Kahiya Baraat Hamar Aayi) है। इस सॉन्ग को अजीत मंडल ने लिखा है। इस टीसीरिज के यूट्यूब चैनल हमार भोजपुरी से लॉन्च किया गया है। सॉन्ग के बोल काफी प्यारे हैं। इसका म्यूजिक भी काफी धांसू है। ये सॉन्ग एक लड़की की ख्वाहिश पर आधारित है। लड़की अपने शादी के सपने देख रही है और सोच रही है उसकी बारात कब होगी।

का जाने कहिया बरात हमार आई सॉन्ग को इंदु सोनाली (Indu Sonali Video) ने काफी खूबसूरती के साथ गाया है। सॉन्ग में दिखाया गया है कि लड़की शादी के लायक हो गई है, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई और लड़की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। वह हाथों में मेहंदी लगाना चाहती है। लड़की शादी में होने वाले रीति-रिवाजों को निभाने के लिए काफी बेसब्र हो रही है और अपनी सहेली से बारात उसकी बारात आने के बारे में पूछ रही है।

यहां देखिए इंदु सोनाली का का जाने कहिया बरात हमार आई वीडियो-

आपको बता दें कि इंदु सोनाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने लगभग सभी भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया है। उनकी फिल्मों के  लिए गाने गाए हैं।  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ उन्होंने प्यार मांगे लुंगी बिछाके सहित कई गाने गाए हैं। खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली का ये सॉन्ग काफी वायरल भी हुआ।

इन स्टार्स के साथ भी किया काम

इंदु सोनाली ने इसके अलावा पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, अक्षरा सिंह सहित कई भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों के साथ गाना गाया है।  इसके साथ-साथ उन्होंने कई अपनी कई भोजपुरी एल्बम  लेकर आई हैें, जिसे भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का जलवा आजमगढ़ में ही नहीं यूट्यूब पर छाया हुआ है

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।