Kaduwa Ke Ras Song: अरविंद अकेला ने यामिनी सिंह को दी कदुआ के रस पीने की नसीहत, देखिए ये रोमेंटिक वीडियो सॉन्ग

भोजपुरी स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग (Arvind Akela Kallu Song) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सॉन्ग का नाम 'कदुआ के रस' (Kaduwa Ke Ras) है। इस सॉन्ग को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है।

भोजपुरी सॉन्ग कदुआ के रस में अरविंद अकेला और यामिनी सिंह। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

भोजपुरी स्टार और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग (Arvind Akela Kallu Song) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सॉन्ग का नाम ‘कदुआ के रस’ (Kaduwa Ke Ras) है। इस सॉन्ग को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है। ये सॉन्ग अरविंद अकेला कल्लू की आने वाली फिल्म पत्थर के सनम का है। अरविंद अकेला की ये रोमेंटिक कॉमेडी ड्रामा है।

सॉन्ग में ‘कदुआ के रस’ में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। अरविंद अकेला और प्रियंका सिंह का ये सॉन्ग 25 मई को यूट्यूब पर जारी किया गया था, जिसे अब तक 378,700 लोग देख चुके हैं। इस सॉन्ग को भोजपुरी म्यूजिक सुनने वाले लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके सॉन्ग को सुमित सिंह चद्रवंशी ने लिखा है और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।

ऐसी है फिल्म की कहानी

भोजपुरी फिल्म पत्थर के सनम (Patthar Ke Sanam) में अरविंद अकेला के साथ यामिनी सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी दो खानदान के बीच लड़ाई और दो युवाओं के प्यार और बेवफाई पर आधारित है। फिल्म में भोजपुरी के फेमस विलेन अवधेश मिश्रा और देव सिंह अहम किरदार निभा रहे हैं। एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाला लड़का एक लड़की के प्यार में पड़ता है और अमीर खानदान के उसूलों में फंस कर अपना प्यार कुर्बान करने को मजबूर हो जाता है।

इन गानों से मिली पॉपुलेरिटी
आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Songs) को भोजपुरी सॉन्ग ‘लव के टॉनिक पियल करा’, चोलिया के हुक और गोरी हो गड़बड़ा जईबू जैसे सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग से पॉपुलेरिटी मिली। उनके फैन्स उन्हें कल्लू के नाम से जानते हैं। कल्लू ने 9 साल की उम्र में गाना शुरू किया। गाने के साथ-साथ उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा और यहां पर भी अपना अलग मुकाम हासिल किया।

अरविंद अकेला ने गाने से बढ़ाई लड़कियों के बीच चिप्‍स की डिमांड

यहां देखिए अरविंद अकेला का कदुआ के रस सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।